Tesla Model Y में आया Halloween Mode, अब कार देगी डरावने सरप्राइज; दिवाली तक खरीदने पर मिलेंगे ये फायदे
टेस्ला मॉडल Y हैलोवीन मोड (फोटो: teslaind_official/Instagram)
Tesla ने भारत में Model Y और Model Y L के लिए नया Halloween Mode पेश किया है, जिसमें डरावनी लाइट्स, साउंड और कई इंटरैक्टिव फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने दिवाली तक Switch and Save Carnival भी ऑफर बढ़ाया है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
Tesla ने भारत में Model Y और Model Y L के लिए नया हैलोवीन मोड (Halloween Mode) रोलआउट किया है. कंपनी ने इसे ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए पेश किया है. इस खास फीचर की मदद से कार मालिक अपनी इलेक्ट्रिक SUV को हैलोवीन के रंग में रंग सकते हैं. इसमें थीम के हिसाब से लाइटिंग, साउंड और कुछ इंटरैक्टिव फीचर्स मिलते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए कार को सर्विस सेंटर ले जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
Halloween के रंग में रंगी Tesla
इसी अपडेट के तहत कार के इन-ऐप अवतार को भूतिया लुक दिया गया है. इसके अलावा, Halloween थीम वाली लाइट शो, सीजनल व्हीकल रैप और एक खास लॉक साउंड भी जोड़ा गया है.
इसमें Trick or Treat Mode भी मिलता है. जैसे ही कोई व्यक्ति कार के पास आता है, यह मोड डरावनी आवाजों और टिमटिमाती लाइट्स के साथ उसे सरप्राइज देता है. वहीं, Photobooth फीचर की मदद से कार में बैठे लोग सीधे कार के अंदर से Halloween थीम वाली तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं. इसके अलावा, Voice From Beyond फीचर के जरिए Tesla के मालिक कंपनी के ऐप से वॉयस मैसेज भेज सकते हैं, जो कार के स्पीकर से सुनाई देगा.
बिना सर्विस सेंटर जाए मिलेगा अपडेट
Tesla ने इस Halloween Mode को अपने OTA (Over-the-Air) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए जारी किया है. यानी ग्राहकों को इन नए फीचर्स के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी इन्हें सीधे कार में अपडेट कर सकती है. इसके अलावा, भारत में ग्राहक Tesla Experience Centers पर जाकर भी इस अपडेट का एक्सपीरियंस ले सकते हैं.
Switch and Save Carnival में मिलेंगे कई फायदे
इस सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ ही Tesla ने अपने 'Switch and Save Carnival' ऑफर को दिवाली तक बढ़ा दिया है. इसके तहत इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों को कई एक्स्ट्रा फायदे मिलेंगे.
कंपनी ग्राहकों को Tesla Model Y की कम ओनरशिप कॉस्ट के बारे में बता रही है. इसका मकसद ग्राहकों को यह समझाना है कि पेट्रोल या डीजल कार के मुकाबले इसे चलाने में कितना कम खर्च आ सकता है. Tesla के मुताबिक, ग्राहक Model Y को 6 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं. इसके लिए 7 साल के स्टेप-अप EMI प्लान का ऑप्शन दिया जा रहा है, जिसमें 8.5% ब्याज दर पर हर महीने की किस्त 39,990 रुपये से शुरू होगी.
मेंटेनेंस के मामले में कितनी किफायती है Model Y?
इलेक्ट्रिक कार खरीदने का एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ मेंटेनेंस पर होने वाला खर्च भी कम हो जाता है. Tesla का दावा है कि Model Y के मालिक पेट्रोल-डीजल से चलने वाली (ICE) कारों के मुकाबले हर महीने करीब 20,000 रुपये तक बचा सकते हैं. यह बचत फ्यूल, इंजन ऑयल, रेगुलर सर्विसिंग और ब्रेक से जुड़े खर्चों में कमी के चलते होगी.
दरअसल, Tesla Model Y में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है. ऐसे में इसमें न तो इंजन ऑयल बदलवाने की जरूरत पड़ती है और न ही स्पार्क प्लग बदलने का खर्च आता है. इसके अलावा, इसमें पारंपरिक मल्टी-स्पीड ट्रांसमिशन भी नहीं है, जिसकी सर्विसिंग करानी पड़े. कार में मिलने वाला रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम ब्रेक पैड की घिसावट को भी कम करता है. इससे लंबे समय में मेंटेनेंस का खर्च काफी कम हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Mahindra BE 7 की टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी झलक, इस बार फ्रेमलेस डोर और खास हैंडल ने खींचा ध्यान
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए