4.69 लाख में Tata Tiago.ev, 14.49 लाख में Harrier.ev, Tata ने अपनी पूरी EV रेंज के लिए शुरू किया BaaS
Tata Sierra EV (फोटो: ev.tata.cars)
Tata.ev ने अब अपनी पूरी इलेक्ट्रिक कार रेंज के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) सुविधा शुरू कर दी है. इसके तहत कार और बैटरी की कीमत अलग-अलग फाइनेंस की जाएगी. Tiago.ev की BaaS कीमत ₹4.69 लाख से शुरू होकर Harrier.ev के लिए ₹14.49 लाख तक जाती है.
Tata.ev ने अपने पूरे इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) का ऑप्शन शुरू कर दिया है. इससे पहले यह सुविधा सिर्फ Tiago.ev और Punch.ev तक सीमित थी. लेकिन अब Nexon.ev, Curvv.ev, Sierra.ev और Harrier.ev को भी इसमें शामिल कर लिया गया है.
इस ऑफर की खास बात यह है कि कार खरीदते समय आपको बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी होगी. BaaS मॉडल में कार और बैटरी की कीमत अलग-अलग कर दी जाती है और दोनों के लिए अलग लोन अकाउंट के जरिए फाइनेंसिंग की जाती है. हालांकि, अगर आप चाहें तो बैटरी समेत EV को नॉर्मल तरीके से भी खरीद सकते हैं.
Tata EV BaaS की पूरी रेंज की कीमतें
Tata की BaaS स्कीम में Tiago.ev सबसे कम शुरुआती कीमत के साथ आती है. इसकी कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि Punch.ev की शुरुआती BaaS कीमत 6.59 लाख रुपये है. वहीं, नए जोड़े गए मॉडल्स में Nexon.ev की कीमत 8.99 लाख रुपये, Curvv.ev की 10.99 लाख रुपये, Sierra.ev की 11.99 लाख रुपये और Harrier.ev की शुरुआती कीमत 14.49 लाख रुपये रखी गई है.
अगर नॉर्मल कीमत और BaaS कीमत के बीच अंतर देखें, तो Tiago.ev में यह फर्क 2.30 लाख रुपये से शुरू होता है और Harrier.ev के मामले में 7.30 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. हालांकि, इसे सीधे कार पर मिलने वाली छूट समझना सही नहीं होगा. BaaS मॉडल में कार की कीमत और बैटरी से जुड़ी लागत को अलग-अलग किया जाता है, जिससे फाइनेंसिंग का हिसाब अलग तरीके से बनता है.
| मॉडल | बैटरी | नॉर्मल कीमत | BaaS कीमत* | शुरुआती बचत | इस्तेमाल का खर्च* |
| Tiago EV | 19 kWh | ₹6.99 लाख | ₹4.69 लाख | ₹2.30 लाख | ₹2.6/km |
| Punch EV | 30 kWh | ₹9.79 लाख | ₹6.59 लाख | ₹3.20 लाख | ₹2.6/km |
| Nexon EV | 45 kWh | ₹14.34 लाख | ₹8.99 लाख | ₹5.35 लाख | ₹4.4/km |
| Curvv EV | 55 kWh | ₹17.19 लाख | ₹10.99 लाख | ₹6.20 लाख | ₹5/km |
| Sierra EV | 63 kWh | ₹18.79 लाख | ₹11.99 लाख | ₹6.80 लाख | ₹5.5/km |
| Harrier EV | 65 kWh | ₹21.79 लाख | ₹14.49 लाख | ₹7.30 लाख | ₹5.9/km |
नोट: ये एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमतें हैं. इस्तेमाल का खर्च रोजाना 60 किमी ड्राइविंग के आधार पर बताया गया है, जबकि Tiago EV के लिए 44 किमी प्रतिदिन का अनुमान लिया गया है. इन आंकड़ों में चार्जिंग का खर्च शामिल नहीं है.
ये भी पढ़ें: 3.50 लाख से शुरू कीमत, दिवाली पर ₹5 लाख से कम में घर ला सकते हैं ये 5 कारें, देखें इनकी खासियत
Tata की BaaS स्कीम कैसे काम करती है?
Tata का BaaS मॉडल थोड़ा अलग तरीके से काम करता है. इसमें गाड़ी और बैटरी के लिए अलग-अलग लोन अकाउंट बनाए जाते हैं. यानी दोनों की फाइनेंसिंग अलग होगी. इसकी अच्छी बात यह है कि कस्टमर अपनी जरूरत के हिसाब से लोन की पीरियड चुन सकते हैं. बैटरी की EMI कितनी होगी, यह बैटरी के साइज, डाउन पेमेंट और लोन टेन्योर जैसी चीजों पर डिपेंड करेगा.
Tata ने इस फाइनेंसिंग ऑप्शन के लिए कई फाइनेंस कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे कस्टमर्स को अपनी सुविधा के हिसाब से फाइनेंसिंग प्लान चुनने का ऑप्शन मिलेगा. कंपनी का कहना है कि बैटरी के डाउन पेमेंट को लेकर भी सब कुछ साफ रखा गया है और इसके नाम पर कोई छिपा हुआ चार्ज नहीं लिया जाएगा.
बैटरी चार्जिंग के खर्च में बिजली का बिल शामिल नहीं
इस ऑफर में एक बात समझना जरूरी है कि जो प्रति किलोमीटर बैटरी फाइनेंसिंग लागत बताई गई है, वह गाड़ी की पूरी रनिंग कॉस्ट नहीं है. चार्जिंग का खर्च आपको अलग से देना होगा. वहीं बैटरी की EMI में मेंटेनेंस, रिपेयर और दूसरे जरूरी खर्च शामिल नहीं हैं.
Tata ने अपने ज्यादातर मॉडल्स के लिए रोजाना 60 किलोमीटर चलने का अनुमान लगाया है, जबकि Tiago.ev के मामले में यह आंकड़ा 44 किलोमीटर प्रतिदिन रखा गया है. इसलिए ऑफर में दिखाई जा रही लागत को अपनी रोजाना ड्राइविंग और मिलने वाली फाइनेंसिंग डील के हिसाब से समझना बेहतर रहेगा. यह ऑफर सिर्फ पर्सनल यूजर्स के लिए लागू है. इसके अलावा बताई गई कीमतों में रोड टैक्स, इंश्योरेंस, TCS और दूसरे सरकारी शुल्क शामिल नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: नई Tata Aeris में ऐसा क्या है जो Maruti Suzuki Dzire में नहीं? ये 5 फीचर्स जानकर ही करें खरीदने का फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए