Realme का यह धांसू स्मार्टफोन मिल रहा सबसे सस्ते दाम पर, ऑफर जानकर खुश हो जाएंगे

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Mar 2023 9:06 PM

विज्ञापन

फीचर्स से लोडेड नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और बजट टाइट है, तो हम आपके लिए लेकर आये हैं एक खास डील. ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर काफी अच्छे ऑफर हैं. बेस्ट डील के तहत रियलमी C35 अब तक के सबसे बड़े ऑफर पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

फीचर्स से लोडेड नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और बजट टाइट है, तो हम आपके लिए लेकर आये हैं एक खास डील. ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर काफी अच्छे ऑफर हैं. बेस्ट डील के तहत रियलमी C35 (Realme C35) अब तक के सबसे बड़े ऑफर पर उपलब्ध है.

फ्लिपकार्ट पर जो बैनर लाइव हुआ है, उससे मालूम हुआ है कि रियलमी C35 स्मार्टफोन (4GB+1238GB) को 13,999 रुपये के बजाय केवल 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस फोन को SBI कार्ड के जरिये खरीदने पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर है. फोन की सबसे खास बात है इसका 50 मेगापिक्सल कैमरा और 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले.

Also Read: 1778 रुपये में घर मंगाएं Sony का 50 इंच स्मार्ट टीवी, फ्लिपकार्ट की सेल में ये है लूट लो ऑफर

रियलमी C35 में 6.6 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है, जो 2408 x 1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 600 निट्स पीक ब्राइट्नेस से लैस है. इसके साथ 90.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है. फोन की स्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल एलसीडी पैनल वाली है और यह 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है. Realme C35 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 ओएस पर काम करता है, जो रियलमी यूआई 2.0 सपोर्टेड है.

Realme C35 फोन में प्रॉसेसिंग के लिए 2.0 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रॉसेसर और 12 नैनोमीटर फैब्रिकेशन्स पर बना Unisoc T616 चिपसेट दिया गया है. यह स्मार्टफोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 ROM तकनीक से लैस है.

Realme C35 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है. साथ ही, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.8 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाईट वीजीए सेंसर है. फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का AI प्रीमियम सोनी सेंसर वाला है, जिसका अपर्चर साइज f/2.0 है.

रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन 5,000mAh पावर की बैटरी से लैस है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है. इसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में दिनभर का बैटरी बैकअप देगा.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola