Scorpio N Facelift से BE 07 EV तक! अगस्त में Mahindra रिवील कर सकती है 3 नई दमदार SUVs

Updated:
विज्ञापन
महिंद्रा रिवील कर सकती है 3 नई दमदार SUVs / इमेज: महिंद्रा

महिंद्रा रिवील कर सकती है 3 नई दमदार SUVs / इमेज: महिंद्रा

Mahindra 15 अगस्त 2026 को अपने Independence Day Event में कई नए मॉडल्स पेश कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Scorpio N Facelift, Vision S और BE 07 Electric SUV की पहली झलक देखने को मिल सकती है. कंपनी नई तकनीकों और नेक्स्ट जेनरेश की SUVs से जुड़े बड़े ऐलान भी कर सकती है.

विज्ञापन

Mahindra & Mahindra हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने फ्यूचर की मोबिलिटी तकनीकों और नए कॉन्सेप्ट गाड़ियों की झलक दिखाने के लिए जानी जाती है. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने इसी दिन अपने Born Electric SUV कॉन्सेप्ट (XUV.e और BE), Thar.e, Global Pik Up Concept और NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड Vision Concept को पेश किया था. अब इस बार भी कंपनी 15 अगस्त 2026 को तीन दिन का मेगा इवेंट करने जा रही है, जहां कई नए मॉडल्स रिवील किये जा सकते हैं. हालांकि, Mahindra ने अभी तक ऑफिशियली लॉन्च होने वाले सभी मॉडल्स को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स और सामने आई जानकारी के आधार पर इस इवेंट में कई बड़े प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं.

Mahindra Scorpio N Facelift से उठ सकता है पर्दा

Mahindra अपनी पॉपुलर SUV Scorpio N का फेसलिफ्ट वर्जन 15 अगस्त के आसपास पेश कर सकती है. नई 2026 Scorpio N में डिजाइन और फीचर्स को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया जाएगा, जबकि इसके इंजन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. स्पाई इमेज के मुताबिक, नई Scorpio N में रीडिजाइन फ्रंट ग्रिल, नए LED हेडलैंप और अपडेटेड फ्रंट बंपर देखने को मिल सकते हैं. साइड प्रोफाइल पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन इसमें नए डिजाइन के बड़े अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं. केबिन में भी कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे. SUV में बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पहली बार पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा Mahindra अपने ADAS (Advanced Driver Assistance System) फीचर्स को ज्यादा वेरिएंट्स में उपलब्ध करा सकती है. इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा 2.2-लीटर टर्बो डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही जारी रहने की उम्मीद है.

Production Version में आ सकती है Mahindra Vision S

Mahindra अपने Vision S Concept पर बेस्ड नई सब-4 मीटर SUV का प्रोडक्शन रेडी मॉडल भी 15 अगस्त को पेश कर सकती है. यह कंपनी के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली SUV होगी. डिजाइन की बात करें, तो इसका बॉक्सी और दमदार लुक काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है. हालांकि, कॉन्सेप्ट में दिखाए गए कुछ एक्सट्रीम डिजाइन एलिमेंट्स जैसे बोनट पर लगे एक्सेसरीज, रूफ-माउंटेड लाइट्स, स्टेप लैडर और जेरी कैन को प्रोडक्शन मॉडल में हटाया जा सकता है या फिर इन्हें एक्सेसरी के तौर पर पेश किया जा सकता है. NU_IQ प्लेटफॉर्म की खासियत यह है, कि यह मल्टी-पावरट्रेन को सपोर्ट करता है. ऐसे में Vision S को पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑपशंस के साथ लाया जा सकता है.

Mahindra BE 07 Electric SUV की भी हो सकती है एंट्री

Mahindra अपने Born Electric पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए BE 07 इलेक्ट्रिक SUV की नियर-प्रोडक्शन झलक भी इस इवेंट में दिखा सकती है. यह SUV कंपनी के INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी. डिजाइन की बात करें, तो BE 07 में कॉन्सेप्ट मॉडल वाले कई फ्यूचरिस्टिक एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं. इनमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, शार्प LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED फॉग लैंप, स्पोर्टी फ्रंट बंपर, बड़े अलॉय व्हील्स, कूपे-स्टाइल स्लोपिंग रूफलाइन, वर्टिकली स्टैक्ड LED टेललैंप और कॉम्पैक्ट रियर विंडशील्ड शामिल हो सकते हैं. बैटरी और पावरट्रेन की बात करें, तो BE 07 में वही सेटअप मिलने की उम्मीद है जो XUV 9S इलेक्ट्रिक SUV में दिया जा रहा है. इसमें 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं, जिससे अलग-अलग रेंज और परफॉर्मेंस विकल्प ग्राहकों को उपलब्ध होंगे.

15 अगस्त के इवेंट पर रहेंगी सभी की नजरें

Mahindra का स्वतंत्रता दिवस इवेंट हर साल ऑटो इंडस्ट्री के लिए बेहद खास माना जाता है. इस बार भी कंपनी नई तकनीकों, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और अपनी अगली जेनरेशन की SUVs से जुड़े कई बड़े ऐलान कर सकती है. अगर ये सभी मॉडल्स पेश किए जाते हैं, तो आने वाले महीनों में भारतीय SUV और EV बाजार में कॉम्पिटिशन और भी तेज होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Baby Defender में मिलेंगे इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड के दोनों ऑप्शन, 4.5 मीटर की दमदार SUV ला रही JLR


विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola