₹35 हजार ज्यादा देकर Kia Seltos लें या Hyundai Bayon? दोनों में कौन सी कार है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी
हुंडई बेयोन बनाम किआ सेल्टोस
हुंडई ने हाल ही में अपनी नई SUV Bayon लॉन्च कर दी है. इसकी टक्कर सीधे तौर पर Kia Seltos से होने वाली है. Hyundai Bayon और Kia Seltos के बीच ₹35 हजार का अंतर है. इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे कि आपको दोनों में कौन सी कार ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है.
भारतीय बाजार में कुछ ही दिन पहले यानी 26 अक्टूबर को Hyundai ने Bayon लॉन्च कर दी है. ये कार Creta और Vanue के बीच की गाड़ी है. इसका मतलब है कि Creta से सस्ती और छोटी और Vanue से बड़ी और महंगी है. यानी ये उन लोगों को लुभाएगी जो मिडिल क्लास हैं लेकिन उन्हें अच्छे फीचर्स भी चाहिए.
Hyundai Bayon की सबसे कड़ी टक्कर Kia Seltos के साथ है. अगर Hyundai Bayon HX3 और Kia Seltos HTE की तुलना करें तो दोनों वेरिएंट्स के बीच ₹35,000 का अंतर है. जहां Hyundai Bayon HX3 की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.90 लाख रुपये है, वहीं Kia Seltos HTE की कीमत ₹11.25 लाख है. तो क्या आपको Kia Seltos लेनी चाहिए या Hyundai Bayon? आइए जानते हैं, इस आर्टिकल के जरिए.
इंजन में कितना अंतर?
अगर दोनों गाड़ियों के इंजन की बात करें तो इसमें कोई खास फर्क नहीं है. दोनों गाड़ियों में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. ये इंजन 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क देता है. यानी पिकअप और रफ्तार के मामले में दोनों गाड़ियां एक जैसी ही परफॉर्मेंस देंगी.
35 हजार ज्यादा देकर Seltos में क्या एक्स्ट्रा मिलेगा?
Hyundai Bayon और Kia Seltos में सुरक्षा और बेसिक फीचर्स भी लगभग एक जैसे ही मिलते हैं. उदाहरण के लिए 6 एयरबैग, रियर कैमरा, 10.25 इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस ऐपल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो और पीछे के एसी वेंट्स, ये सभी फीचर्स आपको दोनों गाड़ियों में देखने को मिलते हैं. लेकिन, Kia Seltos कुछ शानदार फीचर्स के साथ Bayon से आगे निकल जाती है:
- चारों पहियों में डिस्क ब्रेक: Seltos में आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं, जबकि Bayon में पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं. यानी Seltos में आपको अच्छी ब्रेकिंग मिलने वाली है.
- क्रूज कंट्रोल: हाइवे पर लंबी ड्राइविंग के लिए Seltos में क्रूज कंट्रोल मिलता है.
- ऑटो हेडलैंप: अंधेरा होते ही Seltos की हेडलाइट्स अपने आप ऑन हो जाती हैं.
- सीट बेल्ट एडजस्टमेंट: Seltos में आप अपनी हाइट के हिसाब से आगे की सीट बेल्ट को ऊपर-नीचे सेट कर सकते हैं.
- डिजिटल डिस्प्ले: Seltos के मीटर कंसोल में 4.2 इंच का बढ़िया कलर डिस्प्ले मिलता है.
- एक्स्ट्रा सेफ्टी: Seltos में रोलओवर सेंसर, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल और पैसेंजर एयरबैग बंद करने का स्विच जैसे अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स हैं.
Hyundai Bayon में क्या है खास?
ऐसा नहीं है कि Hyundai Bayon पीछे है. गाड़ी के इस बेस मॉडल में आपको स्मार्ट की (Smart Key) और पुश-बटन स्टार्ट का फीचर मिल जाता है. यानी बिना चाबी लगाए आप सिर्फ बटन दबाकर कार स्टार्ट कर सकते हैं. Seltos के इस वेरिएंट में सिर्फ सामान्य कीलेस एंट्री ही मिलती है.
साइज और स्पेस में Seltos है बड़ी
सड़क पर रोड प्रिजेंस और केबिन के स्पेस की बात करें, तो Kia Seltos साइज में Bayon से बड़ी है. यह ज्यादा लंबी, चौड़ी और ऊंची है. हालांकि, बूट स्पेस के मामले में Hyundai Bayon बाजी मार ले जाती है.
| फीचर | Kia Seltos HTE | Hyundai Bayon HX3 |
| लंबाई | 4,460 mm | 4,245 mm |
| चौड़ाई | 1,830 mm | 1,810 mm |
| ऊंचाई | 1,635 mm | 1,605 mm |
| व्हीलबेस | 2,690 mm | 2,600 mm |
| बूट स्पेस | 447 लीटर | 505 लीटर |
| फ्यूल टैंक | 47 लीटर | 43 लीटर |
सेफ्टी में किस पर करें भरोसा?
सुरक्षा के मामले में Kia Seltos का पलड़ा भारी है. इसे भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. दूसरी तरफ, अभी तक किसी संस्था द्वारा Hyundai Bayon का स्वतंत्र टेस्ट (BNCAP/NCAP) नहीं हुआ, लेकिन कंपनी का दावा है कि Bayon को भी 5-स्टार रेटिंग के हिसाब से ही बनाया गया है, लेकिन अभी कोई भी टेस्ट इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है.
निष्कर्ष: आपके लिए कौन सी कार है बेस्ट?
- Kia Seltos HTE कब खरीदें: अगर आप अपना बजट ₹35 हजार से थोड़ा ज्यादा खींच सकते हैं, तो Seltos एक बेहतर चॉइस नजर आती है. इसमें आपको बड़ा साइज, 5-स्टार रेटिंग के साथ ज्यादा सेफ्टी, क्रूज कंट्रोल और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.
- Hyundai Bayon HX3 कब खरीदें: अगर आपका बजट एकदम टाइट है और आपको फैमिली ट्रिप के लिए बड़ा बूट स्पेस चाहिए, साथ ही साथ बटन से कार को पुश-बटन स्टार्ट करने का मजा चाहिए, तो आप Hyundai Bayon के साथ जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: बिना चार्जिंग 35kmpl तक का माइलेज, लेवल 2 ADAS और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन, आ रही है Maruti की ये कार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए