60-65kmpl का माइलेज, 70 हजार रुपये से कम कीमत... 31 दिनों में 1,80,626 लोगों ने खरीदी ये बाइक
एक महीने में जमकर बिकी यह बाइक
होंडा शाइन की अगस्त 2026 में रिकॉर्ड बिक्री कर डाली है. 1.80 लाख यूनिट्स पार कर लिया है. जानें शाइन 100 की बिक्री और कीमत के बारे में.
होंडा की बाइक्स में शाइन लंबे समय से ग्राहकों के बीच पॉपुलर नाम है और अगस्त 2026 की बिक्री भी इसकी मजबूत डिमांड दिखाती है. कंपनी ने अगस्त में शाइन नेमप्लेट के तहत कुल 1,80,626 बाइक्स बेची हैं. पिछले साल अगस्त में यही आंकड़ा 1,63,963 यूनिट था. यानी सालाना आधार पर बिक्री में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई. Shine 100 की 19,895 यूनिट बिकीं, जबकि कंपनी की कुल दोपहिया बिक्री 5,17,331 यूनिट रही.
अगस्त में कैसी रही Honda Shine की बिक्री?
रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त 2026 में होंडा की कुल दोपहिया बिक्री 5,17,331 यूनिट रही. यह अगस्त 2025 की तुलना में 7.54 फीसदी ज्यादा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने 36,273 यूनिट ज्यादा बेचीं. वहीं जुलाई 2026 में कंपनी की बिक्री 4,76,436 यूनिट थी, जिसके मुकाबले अगस्त में 8.58 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई.
बाइक सेगमेंट की बात करें तो Shine Honda के पोर्टफोलियो का सबसे ज्यादा बिकने वाला नाम रही. रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में Shine 125 और SP 125 की कुल 1,60,731 यूनिट बिकीं. वहीं केवल शाइन नेमप्लेट के तहत 1,80,626 यूनिट की बिक्री दर्ज हुई.
Shine 100 की बिक्री में आई गिरावट
शाइन रेंज में 100cc मॉडल भी शामिल है. अगस्त 2026 में होंडा शाइन 100 की 19,895 यूनिट बिकीं. हालांकि, अगस्त 2025 की तुलना में इस मॉडल की बिक्री 12.09 फीसदी कम रही. इसके बावजूद शाइन नाम होंडा के बाइक पोर्टफोलियो में सबसे लोकप्रिय नाम बना हुआ है.
कीमत कितनी है?
रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, होंडा शाइन 100 की कीमत 65,642 रुपये एक्स-शोरूम नई दिल्ली से शुरू होती है. वहीं होंडा शाइन 125 की शुरुआती कीमत 87,081 रुपये एक्स-शोरूम है. इसके अलावा Honda SP 125 की शुरुआती कीमत 97,335 रुपये एक्स-शोरूम बताई गई है.
Honda Shine 125 का इंजन
होंडा शाइन 125 में 123.94cc का 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार यह इंजन 8kW की पावर और 10.9Nm का टॉर्क पैदा करता है. वहीं शाइन 100 में 98.98cc का 4-स्ट्रोक SI इंजन मिलता है, जो 5.43kW की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
ये भी पढ़ें: Honda की ये 5 बाइक्स आती हैं ₹1.5 लाख से कम में, माइलेज से लेकर पावर तक मिलता है पूरा पैकेज
माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी की जानकारी
Honda Shine की ARAI सर्टिफाइड माइलेज 65 किलोमीटर प्रति लीटर है, लेकिन रियल वर्ल्ड में यह बाइक 60 से 65 का माइलेज दे सकती है. इसके अलावा इसमें आपको ऑल एलईडी सेटअप के साथ-साथ कई सारे एडवांस फीचर्स मिलेंगे. साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.
Shine की खासियत क्या है?
होंडा के अगस्त 2026 के बिक्री आंकड़ों में शाइन सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही. इसके 100cc और 125cc विकल्प अलग-अलग कीमत और इंजन क्षमता के साथ उपलब्ध हैं. खास तौर पर शाइन 125 की 123.94cc मोटर और 8kW पावर इसे इस रेंज का प्रमुख मॉडल बनाती है. वहीं शाइन 100 की शुरुआती कीमत 65,642 रुपये होने से यह शाइन परिवार का कम कीमत वाला ऑप्शन है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
