Royal Enfield से Jawa 42 तक, ₹2 लाख के अंदर मिलेंगी ये धांसू Neo-Retro बाइक्स

Updated at : 30 Mar 2026 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
Neo-Retro Bikes

नियो-रेट्रो बाइक्स

अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं, जो दिखने में क्लासिक हो लेकिन फीचर्स और परफॉर्मेंस पूरी तरह मॉडर्न हों, तो Neo-Retro बाइक्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं. यहां जानिए ₹2 लाख से कम कीमत में आने वाली 6 Neo-Retro बाइक्स के बारे में.

विज्ञापन

आजकल बाइक मार्केट में Neo-Retro ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है. कंपनियां पुराने जमाने के क्लासिक डिजाइन को मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर नई बाइक्स पेश कर रही हैं. आसान शब्दों में कहें तो Neo-Retro बाइक्स वो होती हैं, जो दिखने में पुरानी (रेट्रो) लगे, लेकिन फीचर्स से पूरी तरह मॉडर्न हो. खास बात यह है कि अब ₹2 लाख से कम बजट में भी कई शानदार Neo-Retro ऑप्शन्स मिल रहे हैं, जो स्टाइल, कम्फर्ट और परफॉर्मेंस तीनों का बढ़िया बैलेंस देते हैं.

Kawasaki W175

Kawasaki W175 कंपनी की एंट्री-लेवल Neo-Retro बाइक है, जिसे भारत में बनाया जाता है और विदेशों में भी एक्सपोर्ट किया जाता है. यह बाइक पहली बार सितंबर 2022 में ग्लोबली लॉन्च हुई थी. भारत में यह दो वेरिएंट्स स्टैंडर्ड (स्पोक व्हील्स) और Street वर्जन (अलॉय व्हील्स) में आती है, जिसकी कीमत करीब ₹1.25 लाख है. यह Kawasaki की सबसे किफायती बाइक है, जो सिंपल और क्लासिक रेट्रो लुक के साथ आती है.

Bajaj Avenger 160 Street / 220 Cruise

Avenger सीरीज इस लिस्ट की सबसे पुरानी रेट्रो बाइक है. इसका डिजाइन सालों से लगभग वैसा ही है. इसमें लो सीट हाइट (737mm) और आरामदायक क्रूजर राइडिंग पोजिशन मिलती है. 160 Street एंट्री मॉडल है, जबकि 220 Cruise टॉप वेरिएंट है. Street 160 शहर में चलाने के लिए बेहतर है और इसमें 14.79bhp की पावर मिलती है, जिससे ट्रैफिक में आसानी रहती है. वहीं Cruise 220 हाईवे राइडिंग के लिए ज्यादा परफेक्ट है, जो 18.76bhp पावर के साथ आता है और क्लासिक क्रूजर लुक देता है. इनकी कीमत लगभग ₹1.12 लाख (Street 160) और ₹1.26 लाख (Cruise 220) से शुरू होती है, जिससे यह बजट में क्रूजर बाइक चाहने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन बनती हैं.

Honda CB350 DLX

CB350 DLX इस सीरीज का सबसे सस्ता वेरिएंट है जो ₹2 लाख के अंदर आता है. इसका डिजाइन ज्यादा क्लासिक और असली रेट्रो फील देता है. इसमें ब्राउन, ब्लैक और मरून जैसे क्लासिक कलर ऑप्शन मिलते हैं. इसमें 348.36cc का इंजन मिलता है, जो 20.7 bhp की पावर और 29.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसका डिजाइन CB350 H’ness मॉडल के मुकाबले ज्यादा क्लासिक और रेट्रो फील देता है, जबकि H’ness थोड़ा मॉडर्न लुक के साथ आता है.

TVS Ronin

TVS Ronin कंपनी की Neo-Retro बाइक है, जिसे Unscripted मोटरसाइकिल के रूप में पेश किया गया है, यानी यह किसी एक कैटेगरी में फिट नहीं होती. इसमें राउंड हेडलाइट, यूनिक ऑफसेट LCD डिस्प्ले, बड़ा 14-लीटर फ्यूल टैंक और फ्लैट सीट जैसे क्लासिक डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं. इसकी कीमत ₹1.27 लाख से ₹1.60 लाख के बीच है, जो इसे ₹2 लाख से कम बजट में रखती है. बाइक में 226cc का इंजन मिलता है, जो 20.4hp पावर और 19.9Nm टॉर्क के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स में आता है.

Royal Enfield 350 रेंज

Royal Enfield की पहचान ही Neo-Retro बाइक्स से जुड़ी है. कंपनी की ज्यादातर बाइक्स क्लासिक लुक, राउंड हेडलाइट और दमदार थंप साउंड के लिए जानी जाती हैं. इस रेंज में सबसे सस्ती बाइक Hunter 350 (Factory Black) है, जबकि ₹2 लाख के अंदर Meteor 350 Fireball टॉप वेरिएंट के रूप में आती है, जिसकी कीमत करीब ₹1.96 लाख है.

Jawa 42

Jawa Motorcycles ने 2019 में Classic Jawa, Jawa 42 और Jawa Perak के साथ वापसी की थी. इसमें Jawa 42 और 42 FJ ज्यादा मॉडर्न स्टाइल के साथ आती हैं, जो क्लासिक और नए डिजाइन का अच्छा मिक्स देती हैं. इनकी कीमत ₹1.84 लाख (Jawa 42) से शुरू होती है, जबकि 42 FJ की कीमत करीब ₹1.94 लाख है. इसमें 294.7cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो लगभग 26.9 hp की पावर और 26.8 Nm का टॉर्क देता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

यह भी पढ़ें: 2026 Royal Enfield Guerrilla 450 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें ये जरूरी बातें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola