BSNL का पॉपुलर प्रीपेड प्लान बदल गया, अब इतना मिलेगा फ्री डेटा

BSNL Prepaid Plan - भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने 599 रुपये वाले पॉपुलर प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ऑफर की जा रही बेनिफिट्स में थोड़ा परिवर्तन किया है. कंपनी के इस प्लान में हुए बदलाव की जानकारी कम ही ग्राहकों तक पहुंची है. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि बीएसएनएल के इस प्लान में क्या कुछ बदला है.
BSNL Recharge Plan- बीएसएनएल ने अपने पॉपुलर प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने 599 रुपये वाले पॉपुलर प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ऑफर की जा रही बेनिफिट्स में थोड़ा परिवर्तन किया है. कंपनी के इस प्लान में हुए बदलाव की जानकारी कम ही ग्राहकों तक पहुंची है. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि बीएसएनएल के इस प्लान में क्या कुछ बदला है.
बीएसएनएल का 599 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान कई फायदों के साथ आता है. बीएसएनएल अपने यूजर्स को यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ ऑफर करती है. 599 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में फ्री वॉयस कॉलिंग, होम और नेशनल रोमिंग का फायदा दिया जाता है. इसके साथ ही कंपनी दिल्ली और मुंबई के एमटीएनएल रोमिंग एरिया में भी फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी देती है. बीएसएनएल इसके अलावा प्रीपेड यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस, Zing + PRBT + Astrotell और दूसरी सर्विस फ्री दे रही है. यही नहीं, यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह के 5 बजे तक नाइट डेटा के तहत अनलिमिटेड डेटा भी ऑफर किया जाता है.
Also Read: BSNL के इस प्लान के आगे Jio और Airtel की छुट्टी! 300 में 13 माह वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग Free
बीएसएनएल के 599 रुपये वाले पॉपुलर प्रीपेड रीचार्ज प्लान में हुए बदलाव की बात करें तो इसमें यूजर्स को प्रतिदिन जहां 5 जीबी डेटा दिया जाता था, वहीं अब कंपनी इसमें केवल 3 जीबी डेटा प्रतिदिन ऑफर कर रही है. अच्छी बात यह है कि डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी यूजर्स नेट का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि, यूजर्स को 3 जीबी डेटा इस्तेमाल करने के बाद हाई स्पीड नेट की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा. डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद यूजर्स 40kbps की स्पीड से नेट का इस्तेमाल कर पाएंगे.
यहां आपको बता दें कि बीएसएनएल के कई प्लान अलग-अलग सर्कल के लिए अलग हो सकते हैं. ऐसे में कोई भी प्लान चुनने से पहले एक बार अपने स्तर से पड़ताल जरूर कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




