ऑफिस जाने से लेकर लॉन्ग राइड तक, काम आएंगी 160cc की ये 5 दमदार बाइक, फीचर्स भी हैं शानदार

Updated:
विज्ञापन

Bajaj Pulsar N160 (फोटो: bajajauto.com)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगर आप ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं, जो रोज ऑफिस जाने के साथ लंबी राइड के लिए भी अच्छी हो, तो 160cc सेगमेंट में कई ऑप्शन हैं. Honda Unicorn और TVS Apache RTR 160 4V जैसी बाइक्स दमदार इंजन, बेहतर हैंडलिंग और शानदार फीचर्स के साथ आती हैं.

विज्ञापन

अगर आप डेली ऑफिस जाने के साथ-साथ कभी लंबी राइड पर भी निकलना चाहते हैं, तो 160cc की बाइक आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. दरअसल, 100cc या 125cc की बाइक माइलेज तो अच्छा देती है, लेकिन हाईवे पर फास्ट स्पीड से चलाने में थोड़ी कमजोर पड़ सकती है. वहीं, 250cc की बाइक हाईवे पर दमदार परफॉर्मेंस देती है, लेकिन शहर के ट्रैफिक में उसे संभालना और रोज चलाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. 

विज्ञापन

ऐसे में 160cc की बाइक दोनों के बीच अच्छा बैलेंस बनाती है. इसका वजन ज्यादा नहीं होता और इंजन में इतना दम होता है कि जरूरत पड़ने पर 85 से 95 kmph की स्पीड से भी आराम से चला सकते हैं. भारतीय बाजार में इस सेगमेंट में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं, आइए इनपर एक नजर डालते हैं.

Honda Unicorn

इसमें 162.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 13 bhp की पावर और 14.58 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. Unicorn की सबसे बड़ी खासियत इसका स्मूद इंजन है. 40 से 70 kmph की स्पीड पर हैंडलबार और फुटपेग्स पर वाइब्रेशन न के बराबर फील होते हैं.

इस बाइक में लो-स्पीड पर भी अच्छा टॉर्क मिलता है. यानी शहर में 25 kmph की स्पीड पर तीसरे गियर में भी इसे आराम से चलाया जा सकता है. वहीं, हाईवे पर 80 से 85 kmph की स्पीड से चलाते समय भी बाइक कम्फर्टेबल फील होती है. इसकी लंबी और चौड़ी सीट पर अच्छी कुशनिंग दी गई है. इसकी कीमत 1.16 लाख है.

TVS Apache RTR 160 4V

इसमें 159.7cc का ऑयल-कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन मिलता है, जो Sport मोड में करीब 17.3 bhp की पावर और 14.73 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यही वजह है कि पावर के मामले में यह अपनी कैटेगरी की दमदार बाइक्स में गिनी जाती है. इसमें Urban, Rain और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड मिलते हैं. 

बाइक में Glide Through Traffic (GTT) टेक्नोलॉजी भी मिलती है. इसकी मदद से शहर के ट्रैफिक में पहले या दूसरे गियर पर बिना एक्सेलरेटर घुमाए बाइक को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा सकता है.

हाईवे पर भी Apache RTR 160 4V का परफॉर्मेंस अच्छा रहता है. यह तेजी से 100 kmph की रफ्तार तक पहुंच सकती है और इसका दमदार एग्जॉस्ट नोट राइडिंग के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है. इसकी शुरुआती कीमत 1.15 लाख है.

Bajaj Pulsar N160 

Bajaj Pulsar N160 पुराने Pulsar मॉडल्स के प्लेटफॉर्म पर नहीं बनी है, बल्कि इसमें नई जनरेशन का ट्यूबलर स्टील चेसिस दिया गया है. इसकी बिल्ड क्वालिटी भी बेहतर है.

इस बाइक में 164.5cc का ऑयल-कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 9,500 rpm पर 18.2 bhp की पावर और 8,000 rpm पर 14.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. पहले के 2-वॉल्व इंजन के मुकाबले यह नया इंजन ज्यादा रिफाइंड है. इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल भी मिलता है. खास बात यह है कि अब इसमें Road, Rain, Sport और Off-Road जैसे राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. साथ ही Crawl टेक्नोलॉजी भी मिलती है.

इसके टॉप-स्पेक SS वेरिएंट में बड़ा फ्रंट ब्रेक रोटर दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस बेहतर होती है. इसके अलावा, इसमें 5-इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है, जो Google Maps को मिरर करने की सुविधा देती है. इसकी शुरुआती कीमत 1.34 लाख है.

Hero Xtreme 160R 4V

Hero Xtreme 160R 4V में 163.2cc का एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 16.86 bhp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इस बाइक की सबसे खास बात इसका हल्का वजन है. करीब 149 kg की यह बाइक ट्रैफिक में चलाने पर काफी हल्की फील होती है.

पिकअप के मामले में भी यह बाइक निराश नहीं करती. यह महज 4.5 सेकंड से कम समय में 60 kmph की स्पीड पकड़ लेती है. वीकेंड पर हाईवे राइड के दौरान इसका सस्पेंशन सड़क के ऊबड़-खाबड़ हिस्सों और जोड़ों से मिलने वाले झटकों को अच्छी तरह संभालता है. इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 1.27 लाख है.

Suzuki Gixxer

इसमें 155cc का एयर-कूल्ड, 2-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 13.4 bhp की पावर और 13.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसमें 41mm के मोटे टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और चौड़ा 140-सेक्शन रियर टायर मिलता है, जो बाइक को बेहतर स्टेबिलिटी देने में मदद करते हैं.

80 kmph की रफ्तार पर खराब या ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरते समय भी बाइक का अगला हिस्सा काफी स्टेबल फील होता है. इसका चौड़ा हैंडलबार बाइक को मोड़ने और कंट्रोल करने में मदद करता है. वहीं, स्प्लिट सीट पर पीछे बैठने वाले इंसान को भी लंबे सफर में अच्छा सपोर्ट मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 1.37 लाख है.

ये भी पढ़ें: ₹75,000 से कम कीमत, 70 kmpl तक का माइलेज और 100cc इंजन, ये हैं दिवाली से पहले सबसे ज्यादा बिकने वाली 4 बाइक्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola