ePaper

UP MLC Election 2022: अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी चुनाव में बीजेपी के लिए खुशखबरी, दो विरोधी आए साथ

Updated at : 21 Mar 2022 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
UP MLC Election 2022: अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी चुनाव में बीजेपी के लिए खुशखबरी, दो विरोधी आए साथ

UP MLC Election 2022: अलीगढ़ हाथरस स्थानीय एमएलसी सीट के लिए नामांकन के अंतिम दिन भाजपा के प्रत्याशी ऋषिपाल सिंह के समर्थन में दो विरोधी निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव न लड़ने की घोषणा की.

विज्ञापन

Aligarh News: राजनीति में कब कट्टर विरोधी, दोस्त बन जाए, यह कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही कुछ अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी सीट पर हुआ. नामांकन पर भाजपा प्रत्याशी के साथ चुनाव लड़ रहे दो विरोधी निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान छोड़ साथ दिखे.

भाजपा प्रत्याशी को 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया समर्थन

अलीगढ़ हाथरस स्थानीय एमएलसी सीट के लिए नामांकन के अंतिम दिन भाजपा के प्रत्याशी ऋषिपाल सिंह के समर्थन में दो विरोधी निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव न लड़ने की घोषणा की. एक बार स्थानीय एमएलसी रह चुके व चौथी बार चुनाव लड़ रहे, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव ना लड़ने और भाजपा प्रत्याशी ऋषि पाल सिंह को दमदारी से चुनाव लड़ाने की घोषणा की. वहीं अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जो कि बतौर निर्दलीय प्रत्याशी एमएलसी का चुनाव लड़ रहे थे, ने भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव ना लड़ने की घोषणा की.

Also Read: Aligarh News: 6 दिन से लापता AMU छात्र नाराज होकर पहुंचा मुंबई, पुलिस करती रही ट्रेस, फिर ऐसे पहुंचा घर
अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी सीट पर भाजपा-सपा का मुकाबला

भाजपा प्रत्याशी ऋषिपाल सिंह के समर्थन में दो प्रमुख निर्दलीय प्रत्याशी के आने के बाद अब अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी सीट पर भाजपा और सपा के बीच मुकाबला है. सपा से जसवंत सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. जसवंत सिंह अखिलेश यादव की सरकार के समय इसी सीट से स्थानीय एमएलसी चुने गए थे.

Also Read: UP MLC Election 2022: अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी सीट पर रहेगा त्रिकोणीय मुकाबला, जानें चुनावी समीकरण
3530 वोटर चुनेंगे अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी

एमएलसी चुनाव में अलीगढ़-हाथरस जिले के 3530 जनप्रतिनिधि मतदान करेंगे, जिसमें अलीगढ़ की मेयर, 2 नगर पालिका अध्यक्ष, 9 नगर पंचायत अध्यक्ष, 70 नगर निगम पार्षद, 50 नगर पालिका सदस्य, 104 नगर पंचायत सदस्य, 45 जिला पंचायत सदस्य, 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 867 ग्राम प्रधान, 7 विधायक, अलीगढ़ सांसद वोट डालेंगे. हाथरस जिले के 2 नगर पालिका अध्यक्ष, 54 नगर पालिका सदस्य, 7 नगर पंचायत अध्यक्ष, 84 नगर पंचायत सदस्य, 24 जिला पंचायत सदस्य, 599 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 463 ग्राम प्रधान, 3 विधायक और हाथरस सांसद वोट डालेंगे.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola