ePaper

अलीगढ़: डिप्टी जेलर ने कर दिया फरार सपा नेता नदीम अंसारी को सम्मानित, CM योगी से की गई शिकायत

Updated at : 04 Jun 2023 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़: डिप्टी जेलर ने कर दिया फरार सपा नेता नदीम अंसारी को सम्मानित, CM योगी से की गई शिकायत

अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय के वीएम हॉल में हॉल फंक्शन में गुंडा एक्ट व जिला बदर में निरुद्ध रहे, दर्जनों मुकद्दमों में वांछित सपा नेता नदीम अंसारी को डिप्टी जेलर द्वारा सम्मानित करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की गई है.

विज्ञापन

Aligarh : अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय के वीएम हॉल में हॉल फंक्शन में गुंडा एक्ट व जिला बदर में निरुद्ध रहे, दर्जनों मुकद्दमों में वांछित सपा नेता नदीम अंसारी को डिप्टी जेलर द्वारा सम्मानित करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से शिकायत की गई है. पूर्व एएमयू छात्र व कांग्रेस के युवा नेता राजा भैया ने सीएम योगी से शिकायत की है. राजा भैया ने गुंडों को सम्मानित करने वाले जेलर व डिप्टी जेलर पर कार्यवाही की मांग की है.

सपा नेता पर दर्ज है संगीन मुकदमा

राजा भैया ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा है कि आपकी सरकार गुंडों और माफियाओं के प्रति जीरो टोलेरेंस की नीति अपना रही है, जो सराहनीय है. लेकिन अलीगढ जनपद में तैनात डिप्टी जेलर संदीप कुमार श्रीवास्तव सरकार के प्रयासों की धज्जिया उड़ा रही हैं. उन्होंने शिकायत में कहा है कि अलीगढ से जिलाबदर व गुंडा एक्ट में निरुद्ध रह चुके, कई संगीन मुकदमें के आरोपी सपा नेता नदीम अंसारी को दिनांक 03 जून 2023 को एक कार्यक्रम में डिप्टी जेलर ने सम्मानित किया है. डिप्टी जेलर ने इन गुंडों को मंच पर न सिर्फ सम्मानित किया, बल्कि उनके साथ खाना और चाय भी पी है.

राजा भैया के साथ भी की आपराधिक वारदात

राजा भैया ने बताया है कि सपा नेता नदीम अंसारी और उसके साथियों द्वारा जबरन कार में उठाकर वीएम हॉल ले जाकर जान से मारने की कोशिश की गई थी और कुकर्म करने के प्रयास किया था. जिसमें उन्होंने थाना सिविल लाइन में अपराध संख्या- 0285/2023 धारा- 147, 342, 323, 307, 377, 511, 506 दर्ज कराया है. नदीम अंसारी इस केश में भी वांक्षित है. पुलिस इनकी तलाश कर रही है. नदीम अंसारी एएमयू के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रह चुके है.

सीएम को पत्र भेज कार्रवाई की मांग

राजा भैया ने कहा है कि नदीम अंसारी सोशल मीडिया पर डिप्टी जेलर के साथ फोटो वायरल करवाकर दहशत फैला रहा है और लोगों में रौब झाड़ रहा है. राजा ने सीएम से नदीम अंसारी और डिप्टी जेलर पर कार्यवाही की मांग की है. राजा ने शिकायती पत्र के साथ फोटो और वीडियो भी भेजा है.

रिपोर्ट- आलोक, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola