UP News : आगरा में एक साथ मिले 25 कोरोना संक्रमित , गोरखपुर में 24 घंटे में जांच के आदेश का नहीं हो रहा पालन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2023 9:17 PM
आगरा में एक साथ 25 कोरोना संक्रमित मरीज आने के बाद हड़कंप मच गया है. गोरखपुर में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं. संक्रमित मरीजों में हल्के बुखार के लक्षण मिले हैं.
काेविड को लेकर राज्य सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है. इसके बाद जिला का स्वास्थ्य प्रशासन भी सक्रिय हो गया है. हालांकि अभी भी कई जिलों में कोविड को लेकर तैयारियां पर्याप्त नहीं हैं. आगरा में एक साथ 25 कोरोना संक्रमित मरीज आने के बाद हड़कंप मच गया है. जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 73 पहुंच गयी है. एक्टिव मरीजों की संख्या 45 है. सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है.
गोरखपुर जिले में पिछले 3 दिनों में कोरोना से संक्रमित 28 मरीज मिल चुके हैं . राहत की बात यह है कि अभी तक किसी संक्रमित में गंभीर लक्षण नहीं नजर आए हैं. किसी भी संक्रमित को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है.अस्पतालों में सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार के लक्षण वाले रोगी अधिक पहुंच रहे हैं.गोरखपुर में कोरोना जांच के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी डॉ एके सिंह ने बताया कि अभी तक जो भी संक्रमित जिले में मिले हैं उन्हें सर्दी जुकाम हल्के बुखार और खांसी की समस्या है.कोरोना संक्रमित को होम आइसोलेट करा दिया गया है.
नोडल अधिकारी डॉ एके सिंह कहते हैं कि सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि कोरोना के लक्षण वाले सभी रोगियों की 24 घंटे के अंदर जांच करा ली जाए.कोविड अस्पतालों को क्रियाशील करने का निर्देश जारी कर दिया गया है.हालांकि डॉ एके सिंह ने जो बताया जमीन पर वह दिखायी नहीं दे रहा है.
किसी भी अस्पताल में डाक्टर और स्टाफ नर्स की तैनाती नहीं है. कोरोना के लक्षण वाले सभी रोगियों की 24 घंटे में जांच नहीं हो पा रही हैं. जिले में एक दिन में केवल 500 से 600 लोगों की जांच हो रही है.जब की जिला अस्पताल,मेडिकल कालेज और एम्स में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज सर्दी ,जुकाम, बुखार और सांस फूलने की समस्या को लेकर आ रहें हैं.
रिपोर्ट : आगरा से राघवेंद्र गहलौत, गोरखपुर से कुमार प्रदीप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










