Mathura News: दारोगा भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज

यूपी के मथुरा जिले में चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती आगरा से दारोगा भर्ती परीक्षा देकर लौट रही थी.
Mathura News: मथुरा में दारोगा भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता आगरा से परीक्षा देकर लौट रही थी. आरोपियों ने युवती को कोसी बाईपास पर छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, कोसीकलां की रहने वाली एक युवती मंगलवार को आगरा में दारोगा भर्ती परीक्षा देने गई थी. परीक्षा शाम 4 बजे से 6 बजे तक हुई. इसके बाद हरियाणा के पलवल जिले का रहने वाला तेजवीर उसे अपने साथ कार में बैठा लिया. कार को ड्राइवर चला रहा था. तेजवीर पीछे बैठा. कुछ दूर चलने पर तेजवीर का एक और साथी कार में बैठ गया. सभी ने चलती कार में ही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और रास्ते में कोसी बाईपास पर फेंककर फरार हो गए.
राहगीरों ने लहूलुहान अवस्था में पड़ी युवती को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. पीड़िता की तहरीर पर तेजवीर और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि युवती की हालत गंभीर है. उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
Also Read: सांसद अतुल राय दुष्कर्म मामला: जेल में बंद आरोपी CO अमरेश बघेल की जमानत अर्जी खारिज
पीड़िता और उसके घर वालों की शिकायत पर राजवीर और उसके अज्ञात साथी पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता का 164 में बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है. आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है.
श्रीश चंद, एसपी ग्रामीण
चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने कई सवाल खड़े किये हैं. हाईवे पर चलती कार में आरोपी घटना को अंजाम दे रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन इससे अनजान रहा. जबकि रास्ते में करीब एक दर्जन पुलिस चौकी पड़ती है. साथ ही, डायल 112 की गाड़ियां भी घूमती रहती है.
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती के पिता की कुछ दिन पहले ही मौत हुई है. अभी तेरहवीं भी नहीं हुई थी. घटना से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




