ePaper

Agra News: पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी की मौत, एसएसपी ने दिए जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश

Updated at : 20 Oct 2021 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
Agra News: पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी की मौत, एसएसपी ने दिए जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश

पुलिस ने 19 अक्टूबर को ही आरोपी युवक अरुण को थाना ताजगंज क्षेत्र से पकड़ा था. बताया जाता है कि आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस रातभर उससे पूछताछ करती रही. रकम रिकवरी के दौरान चोरी के आरोपी युवक की तबीयत बिगड़ जाने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

Agra News: उत्तर प्रदेश पुलिस के दामन पर एक और दाग लगा है. इसके कसूरवार खुद पुलिस वाले ही हैं. दरअसल, 17 अक्टूबर को आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से चोरी हुए 25 लाख रुपए के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई.

पुलिस ने 19 अक्टूबर को ही आरोपी युवक अरुण को थाना ताजगंज क्षेत्र से पकड़ा था. बताया जाता है कि आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस रातभर उससे पूछताछ करती रही. रकम रिकवरी के दौरान चोरी के आरोपी युवक की तबीयत बिगड़ जाने के बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Also Read: ताजमहल के सामने हुस्नपरियों का जलवा, जिसने भी देखा, बोल उठा- ‘वाह ताज’

पुलिस हिरासत में मौत की घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. आगरा एसएसपी मुनीराज के मुताबिक चोरी के आरोपी अरुण से पूछताछ की जा रही थी. उसकी निशानदेही पर 15 लाख रुपए बरामद भी कर लिए गए थे. शेष रकम की बरामदगी के लिए जब उसे घर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई. जिसे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी.

(रिपोर्ट: मनीष गुप्ता, आगरा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola