छत्तीसगढ़: कौन और क्यों मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को लगा रहा है हाथ में सोटे, देखें VIDEO

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Gauri Gaura Puja : जानकारी के अनुसार मुख्‍यमंत्री को सोटे लगाने वाले शख्‍स का नाम बीरेंद्र ठाकुर है. जब सीएम बघेल वहां पहुंचे तो ठाकुर ने उनके पैर छुए. इसके बाद वीडियो में नजर आ रहा है कि पांच सोटे लगने के बाद बघेल ने हाथ जोड़े.

विज्ञापन

Gauri Gaura Puja : छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे हाथों पर सोटे का प्रहार झेलते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में लोग लगातार प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं. आइए अब आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं. दरअसल आज गौरी-गौरा की पूजा मनायी जा रही है जिसमें शिरकत करने सीएम बघेल पाटन ब्लॉक के जंजगिरी और कुम्हारी पहुंचे थे जहां परंपरा के अनुसार इस कार्य को किया गया.

परंपरा के अनुसार गौरी पूजा के दिन सोटे का प्रहार सहने से अनिष्ट की आशंका खत्म हो जाती है. इसी परंपरा को निभाते छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल नजर आये. मुख्यमंत्री ने सूबे की के लिए खुशहाली की कामना की. सीएम बघेल पर दुर्ग में ‘गौरी-गौरा पूजा’ के अवसर पर एक रस्म के दौरान सोंटे से प्रहार किया गया.

Also Read: Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के ‘टी-शर्ट’ विवाद पर छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का बीजेपी पर पलटवार
सोटे लगाने वाले शख्‍स का नाम बीरेंद्र ठाकुर

जानकारी के अनुसार मुख्‍यमंत्री को सोटे लगाने वाले शख्‍स का नाम बीरेंद्र ठाकुर है. जब सीएम बघेल वहां पहुंचे तो ठाकुर ने उनके पैर छुए. इसके बाद वीडियो में नजर आ रहा है कि पांच सोटे लगने के बाद बघेल ने हाथ जोड़े. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर साल की तरह इस बार भी सुबह पूजा-अर्चना के बाद जंजगिरी गांव पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola