ePaper

छत्तीसगढ़ के सीएम के राजनीतिक सलाहकार व ओएसडी के यहां ईडी के छापे, भूपेश बघेल बोले- थैंक्यू मोदीजी, अमित शाह

Updated at : 23 Aug 2023 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सीएम के राजनीतिक सलाहकार व ओएसडी के यहां ईडी के छापे, भूपेश बघेल बोले- थैंक्यू मोदीजी, अमित शाह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार और ओएसडी के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड पड़ी, तो मुख्यमंत्री ने इसे अपने जन्मदिन का तोहफा बताया. सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया. पढ़ें पूरा मामला.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और मुख्यमंत्री के ओएसडी तथा कारोबारी के यहां छापेमारी की है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री बघेल ने इसे अपने जन्मदिन का तोहफा करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है.

भूपेश बघेल के ओएसडी के यहां भी तड़के पड़ा छापा

अधिकारियों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने बुधवार तड़के विनोद वर्मा के रायपुर स्थित निवास स्थान पर तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी के भिलाई स्थित निवास स्थान पर छापे की कार्रवाई की. साथ ही ईडी ने मुख्यमंत्री के करीबी कारोबारी के यहां भी दबिश दी है. उन्होंने बताया कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि ईडी ने किस मामले के तहत छापे की कार्रवाई की है.

कोयला व शराब घोटाला समेत कई घोटालों की जांच कर रही ईडी

ईडी छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाले, शराब घोटाले, डीएमएफ में अनियमितताओं और एक ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित विभिन्न मामलों की जांच कर रही है. राज्य में अपने राजनीतिक सलाहकार और अन्य लोगों के यहां ईडी के छापे को मुख्यमंत्री बघेल ने इसे अपने जन्मदिन पर अमूल्य तोहफा बताया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे ओएसडी सहित करीबियों के यहां ईडी भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत बहुत आभार.’

Also Read: झारखंड समेत 5 राज्यों के 57 बीजेपी विधायक छत्तीसगढ़ में, एक विधानसभा क्षेत्र में बिताएंगे एक सप्ताह

भूपेश बघेल का 23 अगस्त को है जन्मदिन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 23 अगस्त को जन्मदिन है. इस अवसर पर उनके गृह जिले दुर्ग और अन्य स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. पिछले कुछ वर्षों में ईडी ने राज्य में कथित कोयला लेवी घोटाले और शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में विभिन्न लोगों, वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई की है. ईडी ने इन मामलों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों, कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया है. (एजेंसी इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola