38.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Womens Day 2021,LIVE Updates: यूपी में महिलाओं के लिए पिंक मैराथन का आयोजन, पूरा देश कर रहा है नारीशक्ति को सलाम

Happy Womens Day 2021, Mahila Diwas 2021, International Women's Day: आज की महिलाएं आत्मनिर्भर हैं, वो दूसरे पर निर्भर नहीं. आज की नारी पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम हैं. हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में. आज महिला दिवस पर शहर में हवाई जहाज से लेकर रेलवे तक की कमान महिलाएं संभाल रही हैं. जी हां, अपनी प्रतिभा से अलग-अलग क्षेत्रों में मुकाम हासिल करनेवाली भारतीय महिलाओं की फेहरिस्त काफी लंबी है. दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र वाले देश अमेरिका में भी एक महिला को उपराष्ट्रपति के पद तक पहुंचने में 300 साल लग गये. लेकिन भारत में स्वतंत्रता के बाद से ही महिलाओं की पर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है. और यह प्रक्रिया निरंतर जारी भी है.

लाइव अपडेट

महिलाओं के लिए पिंक मैराथन का आयोजन

उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नोएडा अथॉरिटी ने नोएडा स्टेडियम में महिलाओं के लिए पिंक मैराथन आयोजित की.

पूरे समाज के लिए मिसाल है प्रगति

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ​की प्रगति पूरे समाज के लिए मिसाल पेश कर रही हैं, एक हादसे में अपने दोनों हाथ गंवाने के बाद भी आज वो ना सिर्फ आम लोगों की तरह अपने सारे काम खुद करती हैं बल्कि जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाती भी हैं.

महिलाओं की सबसे बड़ी चाह... सम्मान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला दिवस का बधाई दी है. उन्होंने कहा कि, मुझे खुशी है कि मैंने दिन की शुरुआत सफाई कर्मी बहनों के साथ की. जब मैंने उनसे पूछा कि महिलाओं के लिए क्या होना चाहिए तो उन्होंने सबसे बड़ी बात कही कि पहली चीज सम्मान होना चाहिए. महिलाओं की सबसे बड़ी चाह सम्मान की है.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! भारत को हमारे देश की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है:

Posted by: Pritish Sahay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें