33.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड निकाय चुनाव में भाजपा का जलवा, अमित शाह ने दी रघुवर दास को बधाई, जानें जीत के कारण

68 में से 36 सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कीदूसरे स्थान पर रही कांग्रेस 09 सीट जीती रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड में नगर निगमों , नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के चुनावों में भाजपा की भारी जीत पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास , पार्टी की प्रदेश इकाई […]

68 में से 36 सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की
दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस 09 सीट जीती

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड में नगर निगमों , नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के चुनावों में भाजपा की भारी जीत पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास , पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख लक्ष्मण गिलुवा और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. भाजपा ने सभी पांच नगर निगमों के महापौर और उप महापौर के पदों पर कब्जा कर लिया. इन पदों के लिए सोमवार को पहली बार पार्टी आधारित चुनाव कराये गए थे.

झारखंड निकाय चुनाव में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, सभी 5 नगर निगम पर किया कब्जा

शाह ने ट्वीट किया , ‘‘ झारखण्ड नगर निगम , नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली भव्य जीत पर मुख्यमंत्री रघुवर दास जी , प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा जी व प्रदेश के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई…भाजपा में विश्वास प्रकट करने के लिए झारखण्ड की जनता का हृदय से अभिनंदन.’

05 सीटों पर निर्दलीय जीते, आजसू, झाविमो और राजद पिछड़े, झामुमो तीसरे स्थान पर

राज्य में पहली बार दलगत आधार पर हुए शहरी निकायों के चुनाव में भाजपा का परचम लहराया. पांचों नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर का पद भाजपा की झोली में गया. इसके अलावा अध्यक्ष के 30 में से 16 (नगर परिषद अध्यक्ष के सात, नगर पंचायत अध्यक्ष के नौ) पर भाजपा के प्रत्याशी जीते. इसी तरह उपाध्यक्ष के 28 पदों में से 10 (नगर परिषद उपाध्यक्ष के पांच और नगर पंचायत उपाध्यक्ष के पांच ) पर भाजपा का कब्जा रहा. दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस के पांच प्रत्याशियों ने नगर परिषद के अध्यक्ष, तीन ने उपाध्यक्ष और एक ने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. झामुमो के दो प्रत्याशियों ने नगर परिषद अध्यक्ष, तीन ने उपाध्यक्ष और एक-एक प्रत्याशी ने नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव जीता. आजसू के एक-एक प्रत्याशी ने नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और एक-एक प्रत्याशी ने नगर पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव जीता. वहीं, झाविमो के दो प्रत्याशियों ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष और एक-एक प्रत्याशी ने नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमाया. राजद के एक प्रत्याशी ने नगर पंचायत के अध्यक्ष और दो ने उपाध्यक्ष का चुनाव जीता.

झारखंड निकाय चुनाव 2018 के सबसे तेज परिणाम यहां देखें, भाजपा की आशा और संजीव जीते

विकास कार्यों पर लोगों ने लगायी मुहर
निकाय चुनाव में जनता ने सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगा दी है. साथ ही राष्ट्र विरोधी ताकतों को तमाचा मारने का काम किया है. खूंटी में राष्ट्रविरोधी ताकतों ने पत्थलगड़ी कर विकास को बाधित करने का काम किया, लेकिन वहां की जनता ने भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को जीता कर विकास के मार्ग को प्रशस्त किया है. इसके लिए राज्य की जनता, भाजपा के समर्पित नेता व कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं. जनता ने विपक्षी दलों को सबक सिखाया है कि अब लोगों को गुमराह करने की राजनीति नहीं चलेगी.
रघुवर दास, मुख्यमंत्री

भाजपा की जीत के कारण

1. भाजपा मतदाताओं को समझाने में सफल रही कि उसने राज्य में विकास का काम किया है.

2 कहीं-कहीं प्रत्याशी से नाराजगी थी, पर भाजपा के नाम पर मतदाताओं ने वोट उन्हें ही किया.

3 मजबूत संगठन और कैडर वोट का फायदा भाजपा को मिला.

4 विपक्ष बिखरा रहा. हर दल ने प्रत्याशी उतारा. विपक्ष के वोट बंटे

5 भाजपा यह बताने में सफल रही कि निकाय और राज्य में एक ही दल का कब्जा होना चाहिए

आनेवाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव सभी मिल कर लड़ें. हम लोगों तक अपनी बात नहीं पहुंचा पायें.
झामुमो

विधानसभा चुनाव के नजरिये से देखें, तो कांग्रेस के वोट बढ़े हैं. कई सीटों पर हम काफी कम वोटों से हारे हैं.
कांग्रेस

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें