दो दिनों से लापता हैं घर के लिए निकले शिक्षक
फुलकाहा : घर से स्कूल गये नियमित शिक्षक पिछले दो दिनों से लापता हैं. लापता शिक्षक चंदन साह पिता श्याम साह फुलकाहा ओपी अंतर्गत चैनपुर नवाबगंज के रहने वाले हैं. ये बथनाहा ओपी अंतर्गत मवि सोनापुर में पदस्थापित हैं. लापता शिक्षक के पिता ने बुधवार को बथनाहा ओपी में एक आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की […]
फुलकाहा : घर से स्कूल गये नियमित शिक्षक पिछले दो दिनों से लापता हैं. लापता शिक्षक चंदन साह पिता श्याम साह फुलकाहा ओपी अंतर्गत चैनपुर नवाबगंज के रहने वाले हैं. ये बथनाहा ओपी अंतर्गत मवि सोनापुर में पदस्थापित हैं.
लापता शिक्षक के पिता ने बुधवार को बथनाहा ओपी में एक आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार शिक्षक चंदन साह सोमवार को अपने घर से स्कूल पहुंचे. कक्षा समाप्त होने के बाद वे टैंपो से घर फुलकाहा के लिए प्रस्थान किये.
मगर अब तक घर नहीं पहुंचे. उनके परिजन सहित सभी रिश्तेदार परेशान हैं. परिजनों ने बताया कि लापता शिक्षक को नेपाल के भोकराहा, लोकही, इनरवा, दीवानगंज सहित जिले के घुरना, वीरपुर, नरपतगंज, फारबिसगंज व बथनाहा आदि स्थानों पर स्थित उनके सभी रिश्तेदार व दोस्तों के घर ढूंढ़ चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










