बैंक मित्रों को मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

फोटो-संवाददाता,भागलपुर. निराकरण सेवा संस्थान की ओर से स्थानीय कला केंद्र में बुधवार को बिहार ग्रामीण बैंक में कार्यरत बैंक मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर में कुल 33 बैंक मित्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक विरेश कुमार ने किया. मुख्य अतिथि जीटीआइडीएस के राज्य प्रबंधक महेंद्र चौधरी, त्रिभुवन कुमार, नील कमल व […]

विज्ञापन

फोटो-संवाददाता,भागलपुर. निराकरण सेवा संस्थान की ओर से स्थानीय कला केंद्र में बुधवार को बिहार ग्रामीण बैंक में कार्यरत बैंक मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर में कुल 33 बैंक मित्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक विरेश कुमार ने किया. मुख्य अतिथि जीटीआइडीएस के राज्य प्रबंधक महेंद्र चौधरी, त्रिभुवन कुमार, नील कमल व अरविंद कुमार चौधरी थे. सरफराज आलम ने समाज के वंचित लोगों तक वित्तीय सेवा पहुंचाने में बैंक मित्रों की भूमिका बतायी. बेस्ट बैंक मित्र का खिताब राजीव कुमार ने दिया. धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार मिश्रा ने किया.जागरण अभियान को लेकर निषाद संघ ने की बैठकभागलपुर. बटेश्वर स्थान के दुर्गा मंदिर प्रांगण में बुधवार को निषाद जागरण अभियान को लेकर बैठक हुई. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ योगमाया मंडल ने कहा कि मछुआ आवास योजना के तहत मछुआरों के लिए आवास बनवाने के लिए मत्स्य मंत्री से आग्रह करूंगी. मौके पर मनोज साहनी,मंतोष महलदार, डॉ मनोज कुमार साहनी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन