विकास की दौड़ में विश्रामपुर पीछे : निर्भय सिंह

Updated:
विज्ञापन

भाजपा नेता ने किया क्षेत्र भ्रमण अभियान को तेजविश्रामपुर(पलामू). वरीय भाजपा नेता सह रियाडा के पूर्व चेयरमैन निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि अबतक के विधायकों के निकम्मेपन के कारण विश्रामपुर विस क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है़ विकास की दौड़ में विश्रामपुर काफी पीछे छूट गया है़ विकास की गति को तेज […]

विज्ञापन

भाजपा नेता ने किया क्षेत्र भ्रमण अभियान को तेजविश्रामपुर(पलामू). वरीय भाजपा नेता सह रियाडा के पूर्व चेयरमैन निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि अबतक के विधायकों के निकम्मेपन के कारण विश्रामपुर विस क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है़ विकास की दौड़ में विश्रामपुर काफी पीछे छूट गया है़ विकास की गति को तेज करने के लिए यहा की जनता को भाजपा का साथ देना होगा़ क्योंकि भाजपा जात-पात व धर्म संप्रदाय की बात नहीं करती. हम तो सिर्फ और सिर्फ विकास की बात करते है़ं श्री सिंह विश्रामपुर व पांडु प्रखंड के दर्जनों गांवों में क्षेत्र भ्रमण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि बिश्रामपुर-मझिआंव विस क्षेत्र में परिवर्तन की लहर चल चुकी है़ झूठे वादे कर छलने वालो से जनता ऊब चुकी है़ क्षेत्रवासी नये विकल्प को तलाश रहे हैं़ भाजपा विकल्प बन कर उभरेगी़ आगामी विस चुनाव मंे यहाँ से भाजपा प्रत्याशी का जीत पक्की है़ इससे पहले श्री सिंह ने बसना, ब्रह्मोरिया, पीपरा, कधवन, शंखा, बी मोड़, विश्रामपुर, पांडु, डाला, मुरमाकलॉ-खुर्द, तिसीबार सहित कई गांवों का दौरा किया़ दौरे के क्रम में वे ग्रामीणों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान के लिए सार्थक पहल करने का भरोसा भी लोगांे को दिलाया़ क्षेत्र भ्रमण में श्री सिंह के साथ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सतीश्वर प्रसाद सिंह, नावाबाजार प्रखंड अध्यक्ष रामनिवास पांडेय, पांडु प्रखंड अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, धनंजय कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, शिवगोविंद चौधरी, प्रभु मेहता आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola