सीएम ने दी लक्ष्मण व शीतल को वीआरएस की मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे दोनों अधिकारीवरीय संवादादाता, रांचीमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को आइजी लक्ष्मण सिंह और शीतल उरांव को वीआरएस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. दोनों अधिकारियों को अधिसूचना जारी होने की तारीख से वीआरएस दी गयी है. आइजी शीतल उरांव अभी पुलिस मुख्यालय में आइजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित […]

विज्ञापन

विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे दोनों अधिकारीवरीय संवादादाता, रांचीमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को आइजी लक्ष्मण सिंह और शीतल उरांव को वीआरएस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. दोनों अधिकारियों को अधिसूचना जारी होने की तारीख से वीआरएस दी गयी है. आइजी शीतल उरांव अभी पुलिस मुख्यालय में आइजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित हैं और आइजी लक्ष्मण सिंह बोकारो जोन के आइजी के पद पर हैं. दोनों अधिकारियों के राजनीति में आने की खबर है. इस कारण ही दोनों अधिकारियों ने करीब डेढ़ माह पहले वीआरएस के लिए आवेदन दिया था. वीआरएस मिलने के बाद दोनों अधिकारी जल्दी ही एक राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होेंगे. खबर है कि शीतल उरांव दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र के एक विधानसभा क्षेत्र से और लक्ष्मण सिंह कोयला क्षेत्र के एक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. लक्ष्मण सिंह व शीतल उरांव बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी हैं. दोनों एक ही बैच के अधिकारी हैं. दोनों अधिकारी वर्ष 1996 बैच के आइपीएस हैं. प्रोन्नति के बाद आइजी लक्ष्मण सिंह सरायकेला में एसपी, बोकारो में डीआइजी व आइजी के पद पर लंबे समय तक काम किया. शीतल उरांव धनबाद में एसपी और रांची डीआइजी के पद पर लंबे समय तक पदस्थापित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola