सूबे की जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे: मोदी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिमराही/राघोपुर(सुपौल) : लूट, हत्या व दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटनाओं में वृद्धि से बिहार के लोग सहमे हुए हैं. सूबे की 11 करोड़ जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है. ये बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को सिमराही दौरे के क्रम में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते कहीं. श्री मोदी ने […]
विज्ञापन
सिमराही/राघोपुर(सुपौल) : लूट, हत्या व दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटनाओं में वृद्धि से बिहार के लोग सहमे हुए हैं. सूबे की 11 करोड़ जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है. ये बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को सिमराही दौरे के क्रम में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते कहीं.
श्री मोदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनेअहंकार के कारण राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार रिमोट के सहारे सरकार चला रहे हैं. इसके कारण राज्य में विकास की गति ठप हो गयी है. उन्होंने कहा कि हुंकार रैली में हुई प्रशासनिक चूक की जांच अब तक नहीं हुई. श्री मोदी ने कहा कि घटना की अगर सही जांच होती तो पुन: इस वर्ष गांधी मैदान में रावणवध के दौरान इस प्रकार की घटना की पुर्नारावृत्ति नहीं होती. आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता इसका करारा जवाब देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










