‘माओवादियों को करें नेस्तनाबूद’

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2014 8:28 AM

विज्ञापन

गया: गया शहर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 159 वीं बटालियन के मुख्यालय में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) पीजे मोहन ने कहा कि मगध क्षेत्र में भाकपा-माओवादी संगठन की मांद में घुस कर सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है. उन्हें पीछे हटने […]

विज्ञापन

गया: गया शहर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 159 वीं बटालियन के मुख्यालय में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) पीजे मोहन ने कहा कि मगध क्षेत्र में भाकपा-माओवादी संगठन की मांद में घुस कर सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है. उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. हाल के वर्षो में माओवादियों का वर्चस्व काफी कम हुआ है.

अब वह अपनी जान बचाने की फिराक में इधर-उधर भाग रहे हैं. सुदूरवर्ती इलाकों में चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं में आरपीएफ के बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के कारण काफी संख्या में युवाओं को भटकने रोका गया है. यह सब सीआरपीएफ के जवानों व अधिकारियों की लगन व मेहनत का परिणाम है. आइजी ने कहा कि आप सभी अपना निशाना अचूक रखें. लेकिन, सावधानी से. दुश्मनों की आदत होती है कि वे बेकसूरों व कमजोर वर्ग के लोगों को सामने कर लड़ाई लड़ना चाहते हैं. लेकिन, हमें हर पल सावधान रहना है. चौकसी व सावधानी के साथ माओवादियों को नेस्तनाबूद कर देना है.

सीख लें, होंगे पुरस्कृत : आइजी ने कहा कि कोई भी जंग अकेले जीती नहीं जाती. उसमें हर किसी की भागीदारी होती है. लेकिन, उसमें कुछ ऐसे होते हैं, जिनके क्रियाकलाप उत्कृष्ट होते हैं. उनसे कुछ सीखा जा सकता है. ऐसे ही वीर जवानों व अधिकारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है. इनसे सीख लें और यहां से संकल्प लेकर जाये कि हम सभी अपनी-अपनी ड्यूटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे. अगर, आपका बेहतर प्रदर्शन होगा, तो आप भी पुरस्कृत किये जायेंगे. आपके के उत्कृष्ट प्रदर्शन से दुश्मनों का नाश होगा और सीआरपीएफ का गौरव बढ़ेगा.

आपकी बदौलत मिला बेस्ट बटालियन का अवार्ड : इस समारोह को सीआरपीएफ जवानों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए कमांडेट धीरज कुमार ने कहा कि आप सभी की बदौलत सीआरपीएफ की 159 वीं बटालियन को ऑपरेशन के मामले में पूरे देश में बेस्ट बटालियन के अवार्ड से नवाजा गया है. यह हम सभी के लिए गर्व की बात है. इस गरिमा को बनाये रखने और उससे भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हमें दृढ़ संकल्पित होना होगा. समाज से भटके लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का हमेशा प्रयास हो.

अधिकारियों व जवानों को किया सम्मानित : आइजी ने वर्ष, 2013-14 में वीरता से संबंधित कार्यो के लिए महानिदेशक डिस्क व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में 159 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी संतोष कुमार, सहायक कमांडेट एसके दता, सहायक कमांडेट रमेश कुमार, इंस्पेक्टर सुदर्शन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर पीके मेहता, इंस्पेक्टर बीआर धोरी सहित 15 जवानों व एक स्नाइफर बेल्जियम डॉग श्बेल्टश को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर सीआरपीएफ के डीआइजी चिरंजीवी प्रसाद व कमांडेट धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन