पुराने आवेदनों पर पहले अमल कर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2014 5:50 AM
मुङो प्रभात खबर के माध्यम से पता चला कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए रांची में 14-15 जून को विशेष अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ प्रपत्र 6 आदि जमा लेंगे. इस संदर्भ में मैं आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं कि ऐसा ही अभियान 9-10 मार्च को भी […]
मुङो प्रभात खबर के माध्यम से पता चला कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए रांची में 14-15 जून को विशेष अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ प्रपत्र 6 आदि जमा लेंगे. इस संदर्भ में मैं आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं कि ऐसा ही अभियान 9-10 मार्च को भी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चलाया गया था.
मैंने और मेरी पत्नी ने भी प्रपत्र 6 जमा किया था. पर चुनाव के दिन संबंधित बीएलओ ने कहा कि 9-10 मार्च को जमा हुए प्रपत्रों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है. 14 जून को जब मैं बूथ पर गया तब बीएलओ ने फिर वही बात दोहरायी. एक ओर चुनाव आयोग की ओर से विशेष शिविर लगाये जा रहे हैं, जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, वहीं विशेष शिविर में जमा आवेदनों पर कुछ नहीं हो रहा है.
देवेंद्र कु पाठक, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










