नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़
भागलपुर: भागलपुर में भी नकली शराब से कई लोगों की जान जा सकती थी. लेकिन समय रहते उत्पाद विभाग नकली शराब बनाने के धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है. अगर उत्पाद विभाग की टीम इस मामले को लेकर गंभीर नहीं होती तो शायद मुजफ्फरपुर व गया जैसी घटना की पुनरावृत्ति भागलपुर में भी हो सकती […]
भागलपुर: भागलपुर में भी नकली शराब से कई लोगों की जान जा सकती थी. लेकिन समय रहते उत्पाद विभाग नकली शराब बनाने के धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है.
अगर उत्पाद विभाग की टीम इस मामले को लेकर गंभीर नहीं होती तो शायद मुजफ्फरपुर व गया जैसी घटना की पुनरावृत्ति भागलपुर में भी हो सकती थी. उत्पाद दारोगा सह प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में रविवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के विक्रमशिला कॉलोनी में बजगोविंद साह के यहां छापेमारी की गयी.
छापेमारी के दौरान बजगोविंद का पुत्र गोपाल साह पकड़ा गया. उसके घर से उत्पाद की टीम ने बड़ी संख्या में अंगरेजी शराब की खाली बोतलें, विभिन्न कंपनियों के शराब के रैपर, कार्क, स्प्रीट आदि को जब्त किया. पूछताछ के दौरान गोपाल साह ने कई अहम जानकारियां दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










