करजई ने कृषि क्षेत्र में भारतीय निवेश का न्योता दिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:39 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने मंगलवार को हेल्थकेयर, कृषि व्यापार व दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में भारतीय निवेश की मांग की. भारत यात्रा पर आये करजई ने उद्योग मंडल सीआईआई के एक कार्य्रकम में उद्योगपतियों से मुलाकात की. उन्होंने भारतीय निवेशकों को अफगानिस्तान में उपलब्ध व्यापार अवसरों की जानकारी दी. करजई ने भारतीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने मंगलवार को हेल्थकेयर, कृषि व्यापार व दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में भारतीय निवेश की मांग की.

भारत यात्रा पर आये करजई ने उद्योग मंडल सीआईआई के एक कार्य्रकम में उद्योगपतियों से मुलाकात की. उन्होंने भारतीय निवेशकों को अफगानिस्तान में उपलब्ध व्यापार अवसरों की जानकारी दी.

करजई ने भारतीय कंपनियों से अफगानिस्तार के व्यापार अनुकूल तथा निवेश माहौल का फायदा उठाने को कहा. सीआईआई के बयान में कहा गया है कि करजई ने स्वास्थ्य, कृषि व्यापार व दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में भारतीय निवेश की इच्छा जतायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola