बगदाद में बम विस्फोट, 39 की मौत

Published at :09 Dec 2013 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
बगदाद में बम विस्फोट, 39 की मौत

बगदाद : बगदाद शहर और इसके आसपास के शिया बहुल इलाकों में आज कम से कम 11 विस्फोटों में 39 लोगों की मौत हो गई. ये विस्फोट भीड़भाड़ वाले बाजारों, कारोबारी इलाकों और एक कार मरम्मत की दुकान में हुए. अप्रैल में एक सुन्नी प्रदर्शन शिविर पर सुरक्षा हमले के बाद से इराक में हिंसा […]

विज्ञापन

बगदाद : बगदाद शहर और इसके आसपास के शिया बहुल इलाकों में आज कम से कम 11 विस्फोटों में 39 लोगों की मौत हो गई. ये विस्फोट भीड़भाड़ वाले बाजारों, कारोबारी इलाकों और एक कार मरम्मत की दुकान में हुए. अप्रैल में एक सुन्नी प्रदर्शन शिविर पर सुरक्षा हमले के बाद से इराक में हिंसा का दौर चल रहा है.

आज के हमलों के लिए फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन चरमपंथी संगठन शिया बहुल इलाकों के बाजारों, कैफे और व्यस्त सड़कों पर नागरिकों को लक्ष्य बनाते हैं.पुलिस ने कहा कि सबसे घातक हमला शिया बहुल बैया में हुआ जहां एक मैकेनिक की दुकान में खड़ी कार में बम विस्फोट हुआ जिसमें सात लोग मारे गये जबकि 14 अन्य घायल हुए. इराक में इस महीने अब तक हमलों में 127 लोगों की मौत हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola