‘मंडेला को बोलने में हो रही है दिक्कत’

Published at :18 Nov 2013 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
‘मंडेला को बोलने में हो रही है दिक्कत’

केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्‍ट्रपति नेल्‍सन मंडेला को इन दिनों बोलने में दिक्‍कत हो रही है. हालांकि डॉक्‍टरों का मानना है कि मंडेला बहुत जल्‍द ही बोलने लगेंगे.नेल्‍सन की पूर्व पत्नि विनी मादिकिजेला मंडेला ने लाइफ सपोर्ट में होने की बात से इंकार किया है. मिस मंडेला ने कहा कि नेल्‍सन मंडेला को […]

विज्ञापन

केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्‍ट्रपति नेल्‍सन मंडेला को इन दिनों बोलने में दिक्‍कत हो रही है. हालांकि डॉक्‍टरों का मानना है कि मंडेला बहुत जल्‍द ही बोलने लगेंगे.नेल्‍सन की पूर्व पत्नि विनी मादिकिजेला मंडेला ने लाइफ सपोर्ट में होने की बात से इंकार किया है.

मिस मंडेला ने कहा कि नेल्‍सन मंडेला को घर में ही सघन चिकित्‍सा सुविधा दी जा रही है. उन्‍होंने बताया कि मंडेला को बोल पाने में काफी दिक्‍कत हो रही है वह केवल चेहरे के हावभाव से ही बातों का जवाब दे पा रहे हैं. मिस मंडेला ने एक अखबर से बातचीत में इस बात का खुलासा किया.

गौरतलब हो कि 95 साल के नेल्‍सन मंडेला को 1 सितंबर को अस्‍पताल से छूट्टी दे दी गयी थी. तब से वे जोहांसबर्ग स्थित अपने आवास में चिकित्‍सा लाभ ले रहे हैं. पूर्व राष्‍ट्रपति फेफड़ों में दर्द की सिकायत के बाद तीन महीने अस्‍पताल में रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola