बंकर रॉय और मलाला युसुफजई को मिलेगा शीर्ष अमेरिकी पुरस्कार

न्यूयार्क : भारतीय अर्थशास्त्री बंकर रॉय और पाकिस्तान की किशोर शिक्षा कार्यकर्ता मलाला युसुफजई को इस साल के प्रतिष्ठित ‘क्लिंटन ग्लोबल सिटिजन अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा.रॉय बेयरफुट कॉलेज के संस्थापक रहे हैं जो 40 साल से अधिक समय से ग्रामीण समुदायों की समस्याओं का निवारण उपलब्ध कराते रहे हैं.बेयरफुट के कार्यों के परिणामस्वरुप दस […]
न्यूयार्क : भारतीय अर्थशास्त्री बंकर रॉय और पाकिस्तान की किशोर शिक्षा कार्यकर्ता मलाला युसुफजई को इस साल के प्रतिष्ठित ‘क्लिंटन ग्लोबल सिटिजन अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा.रॉय बेयरफुट कॉलेज के संस्थापक रहे हैं जो 40 साल से अधिक समय से ग्रामीण समुदायों की समस्याओं का निवारण उपलब्ध कराते रहे हैं.
समुदाय के मॉडल, प्रबंधन और आर्थिक रुप से सक्षम घरेलू सौर उर्जा प्रणाली का प्रणाली का इस्तेमाल 54 से अधिक देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे 600 से अधिक महिला बेयरफुट सौर इंजीनियरों को अधिकारसंपन्न बनाया गया और भारत, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, प्रशांत महासागर क्षेत्र और एशिया क्षेत्र के करीब 1,650 समुदायों के 450,000 लोगों को स्वच्छ उर्जा उपलब्ध कराई जा रही है.
ये पुरस्कार एक विशेष समारोह में कल न्यूयार्क सिटी में क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव की वार्षिक बैठक में दिया जाएगा. वहां एक हजार से अधिक व्यवसायी, सरकारी और नागरिक समुदाय के नेता शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










