वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने आर्मी के पांच जवानों को बचाया

शिलांग : वायुसेना ने विस्फाट में बुरी तरह घायल रॉयल भूटान आर्मी के पांच जवानों को बचाया. अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सोमवार को भूटान में हा के समीप एक विस्फोट होने की सूचना मिली जिसके बाद वायुसेना को बचाव अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गयी. वायुसेना के प्रवक्ता ग्रुप कप्तान अमित महाजन ने कहा, […]
शिलांग : वायुसेना ने विस्फाट में बुरी तरह घायल रॉयल भूटान आर्मी के पांच जवानों को बचाया. अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सोमवार को भूटान में हा के समीप एक विस्फोट होने की सूचना मिली जिसके बाद वायुसेना को बचाव अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गयी.
वायुसेना के प्रवक्ता ग्रुप कप्तान अमित महाजन ने कहा, ‘‘हा जाने का फैसला करने से पहले हेलीकॉप्टर से स्थिति का आकलन किया गया. वहां से गंभीर रुप से घायल पांच जवानों को विमान से निकाला गया. उनके साथ एक एक सहायक भी थे.’’ एक सितंबर को खराब मौसम के कारण बचाव अभियान रद्द कर दिया गया था.
महाजन ने बताया कि वायुसेना ने 24 अगस्त को एमआई 17 वी पांच हेलीकॉप्टर से 13 हजार फुट की उंचाई पर स्थित थंजा ग्लेसियर के समीप लुनाना गांव से गंभीर से बीमार एक व्यक्ति को भी वहां से बचाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










