मुस्लिम ब्रदरहुड आंदोलन ने आज राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस का आह्वान किया

Updated at :16 Aug 2013 12:07 PM
विज्ञापन
मुस्लिम ब्रदरहुड आंदोलन ने आज राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस का आह्वान किया

काहिरा : मिस्र में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के मुस्लिम ब्रदरहुड आंदोलन ने आज राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाने का आह्वान किया है. इस दौरान वह एक विरोध रैली भी निकालेंगे.यह विरोध दिवस मुरसी के समर्थकों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में मनाया जा रहा है. इस कार्रवाई में 638 से अधिक लोग […]

विज्ञापन

काहिरा : मिस्र में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के मुस्लिम ब्रदरहुड आंदोलन ने आज राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाने का आह्वान किया है. इस दौरान वह एक विरोध रैली भी निकालेंगे.यह विरोध दिवस मुरसी के समर्थकों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में मनाया जा रहा है. इस कार्रवाई में 638 से अधिक लोग मारे गए थे. यह कार्रवाई विद्रोहियों के दो शिविरों पर की गई थी.यह विद्रोह मुरसी को 3 जुलाई को बर्खास्त करने के बाद से जारी है.

मुस्लिम ब्रदरहुड ने मुरसी समर्थकों से शुक्रवार की नमाज के बाद, सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में रैलियां निकालने का आह्वान किया है.संगठन के प्रवक्ता गेहाद अल हद्दाद ने ट्विटर पर पोस्ट में लिखा है ‘शुक्रवार की नमाज के बाद विरोध रैलियां काहिरा में सभी मस्जिदों से निकल कर रामसीस चौक तक जाएंगी.

‘गुट ने बयान में कहा है कि साथियों को खोने की पीड़ा और दुख के बावजूद विद्रोह जारी रहेगा.स्वास्थ्य मंत्रलय के प्रवक्ता ने कल कहा था कि मिस्र में देशभर में हिंसा में मरने वालों की संख्या 638 हो गई है. इस हिंसा को वर्ष 2011 में हुस्नी मुबारक के खिलाफ हुए विद्रोह के बाद से सर्वाधिक भीषण हिंसा माना जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola