हमले के बाद दुबारा छपते ही शार्ली की 30 लाख प्रतियां बिकीं, फिर से छापा पैगम्बर का कार्टून

Published at :14 Jan 2015 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
हमले के बाद दुबारा छपते ही शार्ली की 30 लाख प्रतियां बिकीं, फिर से छापा पैगम्बर का कार्टून

पेरिस: फ्रांसीसी व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो ने अपने कार्यालय पर इस्लामी बंदूकधारियों के हमले में 12 लोगों के मारे जाने के बाद आज इसका पहला संस्करण प्रकाशित किया, जिसके आवरण पृष्ठ पर पैगंबर, हजरत मुहम्मद साहब का कार्टून बना है, जिसे मुसलमान इसलाम के विरुद्ध मानते हैं. इस संस्करण की 30 लाख प्रतियां छापी गई […]

विज्ञापन

पेरिस: फ्रांसीसी व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो ने अपने कार्यालय पर इस्लामी बंदूकधारियों के हमले में 12 लोगों के मारे जाने के बाद आज इसका पहला संस्करण प्रकाशित किया, जिसके आवरण पृष्ठ पर पैगंबर, हजरत मुहम्मद साहब का कार्टून बना है, जिसे मुसलमान इसलाम के विरुद्ध मानते हैं.

इस संस्करण की 30 लाख प्रतियां छापी गई हैं जिसके आवरण पृष्ठ पर मुहम्मद साहब के कार्टून के साथ एक स्लोगन लिखा है ‘जे सुइस शार्ली’ (मैं शार्ली हूं) और ऊपर हेडलाइन है ‘सब माफ किया’.राजधानी के कई हिस्सों में बिक्री के लिए उपलब्ध किए जाने के कुछ मिनट में यह पत्रिका हाथों-हाथ बिक गई.पिछले हफ्ते पत्रिका के आठ पत्रकारों और कार्टूनिस्ट तथा चार अन्य लोगों की गोली मार कर हत्या किए जाने के खिलाफ आवाज उठाते हुए फ्रांस और दुनिया भर में लाखों लोगों ने ‘मैं शार्ली हूं’ का नारा लगाया था.
इस पत्रिका द्वारा पूर्व में पैगंबर साहब का कार्टून प्रकाशित किए जाने के चलते बंदूकधारियों ने उसके दफ्तर पर इस हमले को अंजाम दिया था.पेरिस के गम्बेटा मेट्रो स्टेशन पर एक दुकान में काम करने वाली महिला ने कहा, यह अतुल्य था. जब मैंने सुबह पौने छह बजे दुकान खोली तब 60 से 70 लोगों की कतार लगी हुई थी. मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था. मेरी सारी 450 प्रतियां 15 मिनट में बिक गई. कार्टूनिस्ट रेनाल्ड ‘लुज’ लुजियर ने बताया कि वह पत्रिका का आवरण पृष्ठ बनाने बनाने के बाद रो पडे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola