चीन ने लद्दाख में ताजा घुसपैठ का किया बचाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2013 5:09 PM
बीजिंग : चीन ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए)द्वारा लद्दाख के चुमार सेक्टर में की गई ताजा घुसपैठ का वस्तुत: बचाव करते हुए आज कहा कि उसके सैनिक नियंत्रण रेखा के अपनी ओर गश्त कर रहे थे. चीन ने साथ ही जोर देकर कहा कि अंतिम समाधान होने तक ‘‘यथास्थिति’’ में बदलाव नहीं होना चाहिए. रक्षा […]
बीजिंग : चीन ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए)द्वारा लद्दाख के चुमार सेक्टर में की गई ताजा घुसपैठ का वस्तुत: बचाव करते हुए आज कहा कि उसके सैनिक नियंत्रण रेखा के अपनी ओर गश्त कर रहे थे. चीन ने साथ ही जोर देकर कहा कि अंतिम समाधान होने तक ‘‘यथास्थिति’’ में बदलाव नहीं होना चाहिए.
रक्षा मंत्री ए के एंटनी की चीन यात्रा से पहले गत सप्ताह हुई इस घटना के बारे में पूछे जाने पर चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘‘मैंने संबंधित खबरें देखी हैं लेकिन मुझे उस विशेष घटना के बारे में जानकारी नहीं है.’’उन्होंने कहा, ‘‘चीन के सैनिक चीन-भारत सीमा के वास्तविक नियंत्रण रेखा के अपनी ओर गश्त कर रहे हैं.’’
उन्होंने अप्रत्यक्ष रुप से जोर देकर कहा कि किसी भी पक्ष को कोई भी ढांचागत विकास नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘सीमा क्षेत्रों में आम तौर पर स्थिति स्थिर है. हमारी इस बात पर सहमति है कि सीमा मामले का अंतिम समाधान होने तक हममें से किसी को भी (भारत या चीन में से किसी को भी) यथास्थिति में बदलाव नहीं करना चाहिए.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










