अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी 23 को भारत आएंगे

Updated at :16 Jul 2013 1:50 PM
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी 23 को भारत आएंगे

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी चौथी भारत-अमेरिकी रणनीतिक वार्ता के लिए 23 जून को भारत का दौरा करेंगे. पूर्ववर्ती विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के उलट जॉन केरी अपने इस दौरे में राजधानी दिल्ली में ही ठहरेंगे. हिलेरी क्लिंटन ने अपनी तीन दिवसीय भारत यात्र के दौरान दिल्ली के बजाए भारत के दूसरे शहरों का […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी चौथी भारत-अमेरिकी रणनीतिक वार्ता के लिए 23 जून को भारत का दौरा करेंगे.

पूर्ववर्ती विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के उलट जॉन केरी अपने इस दौरे में राजधानी दिल्ली में ही ठहरेंगे. हिलेरी क्लिंटन ने अपनी तीन दिवसीय भारत यात्र के दौरान दिल्ली के बजाए भारत के दूसरे शहरों का ही दौरा किया था.

विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन प्साकी ने एक बयान में कहा, ‘‘इस बैठक में द्विपक्षीय और क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा एवं रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण, परमाणु अप्रसार और अंतरिक्षीय सहयोग जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.’’ दोहा से 23 जून को दिल्ली आ रहे केरी यहां 25 जून तक रकेंगे और इस दौरान वह चौथी वार्षिक भारत-अमेरिका रणनीतिक वार्ता में शिरकत करेंगे.

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद केरी के साथ 24 जून को वार्ता करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola