मध्य पेरू में आया भूकंप,6.9 तीव्रता दर्ज

लीमा(पेरु): अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने जानकारी दी है कि मध्य पेरु के कम आबादी वाले क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज की गयी. पेरु की अग्निशमन एजेंसी के प्रवक्ता मारिओ कैसरेतों ने कल कहा कि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि […]
लीमा(पेरु): अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने जानकारी दी है कि मध्य पेरु के कम आबादी वाले क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज की गयी.
पेरु की अग्निशमन एजेंसी के प्रवक्ता मारिओ कैसरेतों ने कल कहा कि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र अयाकूचो क्षेत्र में था. अधिकारी उस क्षेत्र का सर्वेक्षण कर रहे हैं.
भूकंप सेवा ने पहले भूकंप की तीव्रता 7 बताई थी. लेकिन बाद की रपट में इसमें सुधार करके तीव्रता 6.9 बताई गई. सर्वेक्षण ने बताया कि इसका केंद्र जमीन से 101 किलोमीटर नीचे था. स्थानीय मीडिया ने बताया कि भूकंप के झटके लीमा सहित दक्षिणपूर्वी पेरु के कई प्रमुख शहरों में महसूस किए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










