पाक के गिरजाघरों में दोहरे विस्फोटों के मामले में 5 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर स्थित दो गिरजाघरों में मार्च महीने में तालिबान के हमलावरों के आत्मघाती विस्फोटों में कथित तौर पर शामिल रहने के मामले में पाकिस्तान में पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. विस्फोटों में 15 लोग मारे गये थे. पुलिस ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों ने दो आत्मघाती हमलावरों […]
लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर स्थित दो गिरजाघरों में मार्च महीने में तालिबान के हमलावरों के आत्मघाती विस्फोटों में कथित तौर पर शामिल रहने के मामले में पाकिस्तान में पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. विस्फोटों में 15 लोग मारे गये थे.
पुलिस ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों ने दो आत्मघाती हमलावरों की मदद की थी जिन्होंने 15 मार्च को लाहौर के योहानाबाद इलाके में रोमन कैथलिक चर्च और क्राइस्ट चर्च के दरवाजों पर विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया था. डॉन की खबर के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से हथियार, विस्फोटक सामग्री और डिटोनेटर मिले हैं. पांचों को लाहौर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है जो उन्हें पूछताछ के लिए किसी अज्ञात स्थान पर ले गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




