झाझा . पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने शुक्रवार को झाझा नगर एवं प्रखंड क्षेत्र समेत कई क्षेत्रों में होली पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया तथा झाझा थाना का निरीक्षण भी किया. पुलिस सूत्रों से अनुसार एसपी जयंतकांत दोपहर दो बजे निरीक्षण के क्रम में झाझा थाना पहुंचे तथा प्रभारी थानाध्यक्ष संजय झा से विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों का भी मुआयना किया. विदित हो कि नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के पदभार संभालते ही झाझा सहित पूरे जिले भर में विधि-व्यवस्था पटरी पर लौट आयी है. होली जैसे त्योहार में भी पुलिस कप्तान लगातार क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था का जायजा लेते दिखे एवं उनके निरंतर निरीक्षण से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है. होली के दिन झाझा एवं आस-पास के क्षेत्रों में एसपी के मॉनीटरिंग से झाझा वासियों में हर्ष का माहौल है.
पुलिस अधीक्षक ने झाझा थाना का किया निरीक्षण
झाझा . पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने शुक्रवार को झाझा नगर एवं प्रखंड क्षेत्र समेत कई क्षेत्रों में होली पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया तथा झाझा थाना का निरीक्षण भी किया. पुलिस सूत्रों से अनुसार एसपी जयंतकांत दोपहर दो बजे निरीक्षण के क्रम में झाझा थाना पहुंचे तथा प्रभारी थानाध्यक्ष संजय झा से विधि-व्यवस्था […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement