27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड : विस चुनाव पहले चरण के लिए आज से भरे जायेंगे परचे

रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर 28 अक्तूबर से पहले चरण के लिए नामांकन शुरू होगा. राजनीतिक सरगरमी तेज है. दलों के अंदर रणबांकुरे तैयारी में जुट गये हैं. दलों के अंदर दावेदारों की फौज खड़ी हो गयी है. कहीं दलों में प्रत्याशियों का भी टोटा है, तो कहीं कतार में कई लोग […]

रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर 28 अक्तूबर से पहले चरण के लिए नामांकन शुरू होगा. राजनीतिक सरगरमी तेज है. दलों के अंदर रणबांकुरे तैयारी में जुट गये हैं. दलों के अंदर दावेदारों की फौज खड़ी हो गयी है. कहीं दलों में प्रत्याशियों का भी टोटा है, तो कहीं कतार में कई लोग हैं.

भाजपा में सबसे ज्यादा मारा-मारी है. पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन के लिए रायशुमारी शुरू कर दी है. पार्टी पदाधिकारी प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा करेंगे. पार्टी चुनावी कसरत कर रही है, लेकिन राजनीतिक गलियारे में नामों की चर्चा है. अंतिम समय में चौकानेवाले नाम भी आ सकते हैं. अभी सूची फाइनल नहीं है, लेकिन पार्टी के अंदर और राजनीतिक चर्चा के आधार पर हम दलों के दावेदारों की सूची छाप रहे हैं.

– भाजपा

लातेहार : आदित्य गंझू, ब्रज मोहन राम, संतोष पासवान व अनिल गंझू.

पांकी : प्रेम सिंह, अमित तिवारी, मुकेश सिंह चंदेल, विजयानंद पाठक, सुरेंद्र सिंह व बलवंत यादव.

डालटनगंज : मनोज सिंह, परशुराम ओझा, विभाकर नारायण पांडेय, संजय सिंह, डॉ सूर्यमणि सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विवेक भवानी सिंह, डॉ एनसी अग्रवाल, दुर्गा जौहरी व रविंद्रनाथ तिवारी.

हुसैनाबाद : विशाल सिंह, ज्योतिरिश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, कर्नल संजय सिंह, विनोद सिंह, विपिन बिहारी सिंह व अशोक सिंह.

विश्रामपुर : रामचंद्र चंद्रवंशी, ब्रह्मदेव प्रसाद, कृष्ण कुमार सिंह, कौशल किशोर जायसवाल,निर्भय सिंह, अजय दुबे, विजय पांडेय, संध्या सिंह, श्यामा द्विवेदी, धर्मदेव सिंह यादव, सुरेंद्रनाथ पाठक, दाउ मिश्रा, टिकैत चौबे, डॉ बीपी शुक्ला, सीएस दुबे व अरविंद सिंह.

गढ़वा : अलख पांडेय, बालमुकुंद सहाय, सत्येंद्र तिवारी (झाविमो से भाजपा जाने की भी चर्चा)

छतरपुर : राधाकृष्ण किशोर, अनिता देवी, धमेंद्र प्रकाश बादल व अजय राम.

मणिका : हरे कृष्ण सिंह व रघुपाल सिंह.

– अन्य दल

डालटनगंज

कांग्रेस : केएन त्रिपाठी

झाविमो : आलोक चौरसिया

आजसू : सतीश कुमार, परमेंद्र कुमार

राजद : ज्ञानचंद पांडेय, प्रमोद यादव

हुसैनाबाद

कांग्रेस : इरफान सिद्दीकी, मोहम्मद तौसीफ,धनंजय तिवारी,सत्यनारायण सिंह. राजद : संजय सिंह यादव

बसपा : कुशवाहा शिवपूजन मेहता

झाविमो : रविंद्र सिंह.

विश्रामपुर विस क्षेत्र

कांग्रेस- ददई दुबे, अजय दुबे, अमृत शुक्ला, विजय चौबे, पूर्णिमा पांडेय, भूषणबिहारी चौबे. राजद- शंकर यादव, एमएन खां, धीरेंद्र सिंह, बिरजु प्रसाद यादव

आजसू- शोभा पाल

बसपा-अशर्फी चंद्रवंशी

झाविमो – राजन मेहता, भाई गोविंद सिंह.

छतरपुर विस क्षेत्र

जदयू- सुधा चौधरी

राजद-मनोज कुमार, धनंजय पासवान

आजसू- वीरेंद्र पासवान

झाविमो- प्रभात भुइयां व घुरन राम

नसंमो: नंदकुमार पासवान

पांकी विस क्षेत्र

कांग्रेस- चंद्रशेखर शुक्ला, रामाशीष पांडेय, सज्जाद खान, संतोष सिंह, निरंजन यादव

राजद- रामदेव यादव

आजसू- लाल सूरज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें