पाकिस्तान में तेल के टैंकर में आग लगने से 123 लोगों की मौत, 75 घायल

इस्लामाबाद :पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के बहावलपुर जिले में राजमार्ग पर आज तेल के एक टैंकर में आग लग गई और फिर विस्फोट हो गया जिससे कम से कम 123 लोगों की जान चली गई और 75 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार टैंकर के क्षतिग्रस्त कंटेनरों से ईंधन […]
इस्लामाबाद :पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के बहावलपुर जिले में राजमार्ग पर आज तेल के एक टैंकर में आग लग गई और फिर विस्फोट हो गया जिससे कम से कम 123 लोगों की जान चली गई और 75 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए.
मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार टैंकर के क्षतिग्रस्त कंटेनरों से ईंधन के रिसाव के बाद टैंकर में आग लग गई और उसमे विस्फोट हो गया. जब टैंकर पलटा तो रिस रहे तेल को एकत्र करने के लिए लोग टैंकर के आसपास जमा हो गए. वहां आग लग गई और लोग झुलस गये. जिसके बाद बचाव अभियान शुरू हुआ. कुछ ही देर बाद वहां दमकल वाहन पहुंच गए. दो दमकल वाहनों ने आग बुझानी शुरू की और जल्द ही इस पर काबू पा लिया गया. आग में कम से कम छह कारें और 12 मोटर साइकिलें जल गईं. बचाव अधिकारियों ने बताया कि घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया है.
र्इद से पहले मक्का मस्जिद पर हमले की साजिश नाकाम होने पर खुद को उड़ाया आत्मघाती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




