Google कराता है ये फ्री AI कोर्स, सीखकर निखारें अपना टैलेंट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Nov 2023 9:13 AM

विज्ञापन

Google Free AI Course - आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस हर फील्ड में छाया हुआ है, चाहे वह एजुकेशन सेक्टर हो, IT, इंजीनियरिंग या मेडिकल साइंस, AI की जरूरत हर फील्ड से जुड़े लोगों को पड़ रही है. ऐसे में गूगल ने AI के फ्री कोर्सेज लॉन्च किये हैं, जो आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं-

विज्ञापन

Free AI Courses by Google : आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस दौर में दुनिया की कई टॉप टेक कंपनियां एआई में अपना भविष्य तलाश रही हैं. ऐसे में सबसे पॉपुलर सर्च इंजन्स में शुमार गूगल कैसे पीछे रहता भला. गूगल ने अपने प्लैटफॉर्म पर फ्री एआई कोर्सेज कराना शुरू किया है. इन कोर्सेज की मदद से आप AI को करीब से जान सकेंगे कि यह काम कैसे करता है, और AI का इस्तेमाल किस तरह से करें कि काम सटीक और उपयोगी हो.

21वीं शताब्दी में AI के आगमन ने धूम मचा दिया है. AI हर फील्ड में छाया हुआ है, चाहे वह एजुकेशन सेक्टर हो, IT, इंजीनियरिंग या मेडिकल साइंस, AI की जरूरत हर फील्ड से जुड़े लोगों को पड़ रही है. ऐसे में गूगल ने AI के फ्री कोर्सेज लॉन्च किये हैं, जो आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं ये 5 कोर्सेज.

Also Read: Air India AI Maharaja : आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के अवतार में आये ‘महाराजा’, ऐसा करनेवाली बनी पहली कैरियर कंपनी

जेनरेटिव AI

जेनरेटिव AI में आप नया कंटेंट बनाना सीख सकते हैं. इसमें फोटो जेनरेट करने से लेकर आर्टिकल लिखना सिखाया जाता है. यहां आपको बताया जाएगा कि जेनरेटिव AI किस तरह मशीन लर्निंग से अलग है और जेनरेटिव AI के उपयोग से आप किन तरह के ऐप्लकैशन्स को एनेबल कर सकते हैं.

इंट्रोडक्शन टू लार्ज लैंग्वेज मॉड्यूल्स

इस कोर्स में आपको सिखाया जाएगा कि जीपीटी-4 जैसे बड़े लैंग्वेज मॉडल्स किस तरह काम करते हैं. किस तरह ये बड़े लैंग्वेज मॉडल्स रियलिस्टिक टेक्स्ट और इमेज जेनरेट करते हैं. इस कोर्सेज में यह भी सिखाया जाएगा कि किस तरह आप प्रॉम्प्ट ट्यूनिंग की मदद से आउट्पुट पर कंट्रोल पा सकते हैं.

Also Read: YouTube में आ रहा चैटजीपीटी जैसा AI टूल, वीडियो देखने में होगी अब ये सहूलियत

इंट्रोडक्शन टू रिस्पॉन्सिबल AI

इस कोर्स में आपको बताया जाएगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एथिक्स कितना महत्वपूर्ण होता है. किस तरह गूगल इसे अपने प्रोडक्टस में इम्प्लिमेंट करता है और क्यों AI सिस्टम को डेवेलप करते समय एथिकल प्रिंसिपल्स को फॉलो करना जरूरी है.

इंट्रोडक्शन टू इमेज जेनरेशन

इस कोर्स में आपको सिखाया जाएगा कि AI किस तरह खुद से इमेज जेनरेट करता है, चेहरे से लेकर लैंडस्केप की इमेज बनाने का तरीका क्या है या किसी खराब फोटो की क्वालिटी को किस तरह से बेहतर किया जा सकता है.

Also Read: Gauss AI : सैमसंग का अपना ChatGPT विकल्प देगा S24 Ultra के जेनरेटिव AI फीचर्स को पावर

एनकोडर-डीकोडर आर्किटेक्चर

एनकोडर-डीकोडर आर्किटेक्चर कोर्स में आप कॉमन मशीन लर्निंग के बारे में जानेंगे. इस कोर्स में आपको मशीन ट्रांसलेशन सिखाया जाएगा. किसी लंबे पैराग्राफ को AI की मदद से कैसे सम्मराइज किया जाता है और किसी इमेज के लिए ऑटोमेटिक कैप्शन कैसे जेनरेट होता है.

इसके अलावा भी और बहुत से AI के कोर्सेज गूगल फ्री में करवाता है, जैसे – अटेंशन मेकेनिज्म, ट्रांसफाॅर्मर मॉडल्स एंड बर्ट मॉडल, क्रिएट इमेज कैप्शनिंग मॉडल्स और इंट्रोडक्शन टू जेनरेटिव AI स्टूडियो. गूगल के इन कोर्सेज की मदद से आप आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से बहुत कुछ सीखते हुए अपने काम में निखार ला सकते हैं.

Also Read: iPhone 16 में iOS 18 के साथ मिलेगा यह खास AI फीचर; सैमसंग को इससे टेंशन होगी?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola