एंड्रॉयड पर जल्द नये रंगरूप में नजर आयेगा ट्विटर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2016 8:44 AM

विज्ञापन

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर एंड्रॉयड एप्प पर खुद को अधिक अनुकूल और आसान बनाने के लिए एक नये संस्करण पर काम कर रहा है. इसके नये एप्प की डिजाइन का परीक्षण किया जा रहा है. ‘द वर्ज’ की बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग ट्विटर के इस नये संस्करण के अल्फा और बीटा […]

विज्ञापन
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर एंड्रॉयड एप्प पर खुद को अधिक अनुकूल और आसान बनाने के लिए एक नये संस्करण पर काम कर रहा है. इसके नये एप्प की डिजाइन का परीक्षण किया जा रहा है. ‘द वर्ज’ की बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग ट्विटर के इस नये संस्करण के अल्फा और बीटा एप्प का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें यह नया डिजाइन दिखने लगा है, जिसमें ट्विटर के चार प्रमुख क्षेत्र- मेन फीड, मोमेंट्स, नॉटिफिकेशन और डायरेक्ट मेसैज ट्विटर एप्प में बड़े टैब के रूप में स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में नजर आती है.
इस नये संस्करण में उपयोगकर्ता ट्विटर एप्प को टैप और स्वाइप कर खोल सकते हैं. इस नये संस्करण में यह फीचर ट्विटर के मुख्य संस्करण से काफी सहूलियत भरा होगा. फिलहाल ये चार टैब स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में छोटे बटन के रूप में दिखाई देते हैं, उपयोगकर्ता को अगले टैब को खोलने के लिए स्क्रीन से बाहर आना पड़ता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola