इस तरह इंटरनेट चलाने से कोई नहीं जान पायेगा आपकी वेबसाइट, जानें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2018 6:44 AM

विज्ञापन

जब आप इंटरनेट चलाते हैं और वेबसाइट खोलते हैं, तो ब्राउजर का इस्तेमाल करने के दौरान यूजर की ऑनलाइन गतिविधियों का ब्योरा उसमें दर्ज हो जाता है. हिस्ट्री में जाकर कोई भी इसे जान सकता है. यदि आप चाहते हैं कि इसे कोई दूसरा नहीं जान पाये, तो प्राइवेट ब्राउजिंग के इस्तेमाल से ऐसा मुमकिन […]

विज्ञापन
जब आप इंटरनेट चलाते हैं और वेबसाइट खोलते हैं, तो ब्राउजर का इस्तेमाल करने के दौरान यूजर की ऑनलाइन गतिविधियों का ब्योरा उसमें दर्ज हो जाता है. हिस्ट्री में जाकर कोई भी इसे जान सकता है.
यदि आप चाहते हैं कि इसे कोई दूसरा नहीं जान पाये, तो प्राइवेट ब्राउजिंग के इस्तेमाल से ऐसा मुमकिन है. गूगल क्रोम पर दो तरह की ब्राउजिंग होती है. एक सामान्य, जिसका आमतौर पर यूजर इस्तेमाल करते हैं और दूसरा प्राइवेट ब्राउजिंग है. प्राइवेट ब्राउजिंग के लिए गूगल क्रोम ओपन करने के बाद डिस्प्ले पर दाईं ओर ऊपर तीन बिंदुओं पर क्लिक करना होता है.
यहां न्यू इन्कोग्निटो विंडो पर क्लिक करते ही डिस्प्ले पर काले रंग का एक नया सर्चिंग ब्राउजर खुलेगा. कंट्रोल, शिफ्ट और एन के जरिये इसे शॉर्टकट तरीके से भी खोला जा सकता है. मोजिला फायरफॉक्स यूज करने वाले को ब्राउजर के मेन्यू में जाकर न्यू प्राइवेट विंडो का चयन करना होगा. इससे डिस्प्ले पर नयी विंडो खुलेगी. इसमें वेबसाइट खोलने पर वह इंटरनेट हिस्ट्री में सेव नहीं होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola