मालदा में वामपंथियों ने मनायी रवींद्र जयंती
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 May 2017 9:48 AM
विज्ञापन

मालदा. रवीन्द्र नाथ ठाकुर को कभी अभिजात्य वर्ग का कवि मानने वाले वामपंथियों ने भी इस बार मालदा में उनकी 157वीं जयंती मनायी. अब तक कभी भी वामपंथियों ने इतने बड़े पैमाने पर कविगुरू की जयंती नहीं मनायी थी. आज वामपंथियों द्वारा कवि गुरू की जयंती पर एक रैली भी निकाली गई, जिसमें वाम मोरचा […]
विज्ञापन
मालदा. रवीन्द्र नाथ ठाकुर को कभी अभिजात्य वर्ग का कवि मानने वाले वामपंथियों ने भी इस बार मालदा में उनकी 157वीं जयंती मनायी. अब तक कभी भी वामपंथियों ने इतने बड़े पैमाने पर कविगुरू की जयंती नहीं मनायी थी. आज वामपंथियों द्वारा कवि गुरू की जयंती पर एक रैली भी निकाली गई, जिसमें वाम मोरचा के तमाम आला नेता शामिल हुए.
माकपा के जिला सचिव अंबर मित्र, विधायक खगेन मुर्मू, पूर्व विधायक विश्वनाथ घोष, जिला कमेटी के सदस्य कौशिक मित्रा, प्रणव दास, इंगलिश बाजार नगरपालिका के पार्षद दुलाल नंदन चाकी, माकपा के जिला सचिव तरुण दास, फारवर्ड ब्लॉक के जिला सचिव श्रीमंत मित्र सहित जिला के तमाम आला वामपंथी नेता रैली में शामिल हुए. पहले सभी लोग रवीन्द्र एवेन्यु स्थित रवीन्द्र मूर्ति के पास पहुंचे और वहां माल्यार्पण किया.
रवीन्द्र जयंती के मौके पर वामपंथियों द्वारा रैली निकालने को लेकर यहां के स्थानीय लोग भी अवाक हैं. इन लोगों का कहना था कि समय के साथ शायद अब वामपंथी भी बदल रहे हैं. वामपंथी संगठन मालदा जिला गणतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ के सचिव पुष्पजीत राय ने इस संबंध में कहा कि रवीन्द्र नाथ सभी के कवि हैं. वामपंथियों ने कभी भी उनकी प्रासंगिकता को नकारा नहीं. उनकी कविताएं साहस पैदा करने वाली होती हैं. उन्होंने आगे कहा कि रवीन्द्र नाथ आज के समय में भी प्रासंगिक हैं और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें याद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










