स्कूल का गेट टूटने से छात्र घायल

Updated at :03 May 2017 8:54 AM
विज्ञापन
स्कूल का गेट टूटने से छात्र घायल

जलपाईगुड़ी : स्कूल गेट टूट जाने से एक छात्र घायल हो गया. यह घटना जलपाईगुड़ी शिशु निकेतन प्राथमिक स्कूल में घटी है. घायल छात्र का नाम विवेक बास्फोर (5) है. घायल छात्र के पिता राजा बास्फोर ने बताया है कि उनका पुत्र प्रतिदिन की तरह आज भी स्कूल गया था. उस समय स्कूल का मुख्य […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : स्कूल गेट टूट जाने से एक छात्र घायल हो गया. यह घटना जलपाईगुड़ी शिशु निकेतन प्राथमिक स्कूल में घटी है. घायल छात्र का नाम विवेक बास्फोर (5) है. घायल छात्र के पिता राजा बास्फोर ने बताया है कि उनका पुत्र प्रतिदिन की तरह आज भी स्कूल गया था.

उस समय स्कूल का मुख्य गेट बंद था. उसने गेट पर धक्का दिया तो गेट का एक भाग टूट कर गिरने से वह घायल हो गया है. उसके माथे पर गंभीर चोटे आयी है. उसे जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. विवेक का घर जलपाईगुड़ी नगरपालिका के आठ नंबर वार्ड के अधीन किंग साहेब घाट इलाके में है. इस घटना से अन्य अभिभावक भी आतंकित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola