सड़क किनारे बम मिलने से दहशत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Jan 2017 7:41 AM
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. मालबाजार महकमा के एलेनबाड़ी चाय बागान के पास एनएच 31 के किनारे बम से दहशत फैल गयी. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गयी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक ताज बम (ग्रेनेड) मिला है. इसे निष्क्रिय करने के लिए सेना का बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है. इसकी वजह एनएच पर […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. मालबाजार महकमा के एलेनबाड़ी चाय बागान के पास एनएच 31 के किनारे बम से दहशत फैल गयी. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गयी है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक ताज बम (ग्रेनेड) मिला है. इसे निष्क्रिय करने के लिए सेना का बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है. इसकी वजह एनएच पर यातायात प्रभावित हुआ है. यह बम सड़क के किनारे एक प्लास्टिक कैरीबैग में रखा मिला. बम को सबसे पहले एक स्थानीय युवक ने देखा. इसके बाद उसने एलेनबाड़ी पुलिस कैंप को खबर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम को बालू की बोरियों से घेर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










