डुवार्स के चाय बागान में हाथी ने मचाया तांडव

जलपाईगुड़ी. शनिवार को तड़के डुवार्स के मटेली स्थित बरदीघी चाय बागान में एक हाथी ने जमकर तांडव मचाया. इस दंतैल हाथी ने न केवल कई घरों को तोड़कर तहस-नहस कर दिया, बल्कि एक महिला को सूड़ में लपेट कर पटक-पटकर मार डाला. महिला को बचाने गये उसके बेटे को भी हाथी ने पैर से दूर […]
जबकि घायल बेटे का नाम अनिल तली तामारिया (29) है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लाटागुड़ी जंगल से एक दंतैल हाथी निकल कर बरदीघी चाय बागान के पहाड़िया इलाके में आ गया.
यहां उसने जमकर तांडव मचाया. 10 घरों को तोड़कर पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया. उसके बाद यह दंतैल हाथी श्रमिक लाइन की ओर रवाना हो गया. वहां रहने वाली पेमा तेली के घर पर भुट्टा खाने के लिए हमला कर दिया. जान बचाने के लिए जब वह महिला भाग रही थी, तो हाथी ने उसे सूड़ से लपेट कर पटक दिया. मां को बचाने के क्रम में आगे आये बेटे को भी हाथी ने लात मारकर दूर फेंक दिया. उसके बाद हाथी आगे रवाना हो गया. हाथी के निकल जाने के बाद डरे-सहमे एक ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को मंगलबाड़ी अस्पताल ले गये. वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. घायल अनिल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. उसे जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










