राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी पूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2016 1:25 AM
सिलीगुड़ी: हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की शक्ति काफी बढ़ी है. भाजपा को सबसे अधिक समर्थन उत्तर बंगाल से मिला. पार्टी की शक्ति को और आगे बढ़ाने के लिये राज्य भाजपा की कार्यकारिणी सभा का आयोजन भी उत्तर बंगाल में ही किया गया है. शुक्रवार से दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक सिलीगुड़ी के […]
शुक्रवार से दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक सिलीगुड़ी के सेवक स्थित उत्तरबंग मारवाड़ी भवन में आयोजित हो रही है. इस सभा में राज्य व केंद्र के दिग्गज नेता एवं मंत्रियों के आने की उम्मीद जतायी गयी है. इस सभा में 33 सांगठनिक जिला भाजपा कमिटी के करीब तीन सौ प्रतिनिधि शामिल होंगे. उक्त जानकारी पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रवक्ता कृषाणु मित्र ने दी.वह गुरुवार की शाम वे सिलीगुड़ी में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की इस सभा में केंद्रीय नेता शिव प्रकाश, भाजपा महासचिव व दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा के साथ सुरेश पुजारी के आने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










