नकली आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2016 7:32 AM
मालदा. नकली आधार कार्ड बनाने के आरोप में ओल्ड मालदा थाने की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी से पहले इलाकावासियों ने भी इन तीनों की जम कर पिटायी की. यह घटना ओल्ड मालदा थाना अंतर्गत महिषबथानी ग्राम पंचायत के नतूनटोला गांव की है. यह लोग कुछ ही घंटो में ग्रामवासियों को […]
यह घटना ओल्ड मालदा थाना अंतर्गत महिषबथानी ग्राम पंचायत के नतूनटोला गांव की है. यह लोग कुछ ही घंटो में ग्रामवासियों को आधार कार्ड बनाकर दे देते थे़ इसके लिये 120 रुपये प्रत्येक कार्ड के लिये वसूला जाता था. आरोप है कि इस गोरखधंधे के द्वारा इनलोगों ने कुछ ही महीने में एक लाख बीस हजार रुपये कमा लिये. कंप्यूटर से नकली आधार कार्ड प्रिंट करने का फर्जीवाड़ा चल रहा था. इलाके वासियों को संदेह होने पर पहले तीनों की पिटाई की गयी फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










