बोनस विवाद में एक और चाय बागान बंद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. दुर्गापूजा बोनस को लेकर चाय बगान के मालिक व श्रमिकों के बीच चल रहे विवाद की वजह से एक और चाय बगान बंद हो गया. शनिवार को जलपाईगुड़ी जिले के रायगंज ब्लॉक का विनोद विहारी चाय बगान पूजा बोनस विवाद की वजह से बंद हो गया. सुबह काम करने गये श्रमिक नोटिस बोर्ड पर […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. दुर्गापूजा बोनस को लेकर चाय बगान के मालिक व श्रमिकों के बीच चल रहे विवाद की वजह से एक और चाय बगान बंद हो गया. शनिवार को जलपाईगुड़ी जिले के रायगंज ब्लॉक का विनोद विहारी चाय बगान पूजा बोनस विवाद की वजह से बंद हो गया. सुबह काम करने गये श्रमिक नोटिस बोर्ड पर ‘सस्पेंशन ऑफ वर्कर्स’ का नोटिस टंगा देखकर श्रमिक हताश हो गये. दुर्गापूजा से पहले बगान बंद होने से इस बगान के 120 श्रमिक बेरोजगार हो गये हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्तूबर महीने की 9 तारीख को श्रमिक व मालिक पक्ष के बीच पूजा बोनस को लेकर बैठक की गयी थी.
बैठक में मालिक पक्ष की ओर से एक साथ पूजा बोनस की रकम न देकर कई किस्तों में दिये जाने का बात कही गयी थी. लेकिन मालिक के इस फैसले को श्रमिकों ने मानने से इनकार कर दिया.
दूसरी ओर शुक्रवार को विनोद विहारी चाय बगान के श्रमिकों ने 19 प्रतिशत पूजा बोनस की मांग को लेकर बगान प्रबंधक मुहम्मद जयनूल हक का दिनभर घेराव कर बगान कार्यालय में तालाबंद कर रखा था. प्रबंधक जयनूल हक शाम के छह बजे के आसपास श्रमिकों की मांग पर झूठी सहमति जता कर आजाद होने में सफल हुए. शनिवार की सुबह काम करने आये श्रमिक बागान बंद होने का नोटिस टंगा देखकर दंग रह गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










